facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

 घरेलू और वै​श्विक दोनों मोर्चों पर कमजोर आ​र्थिक आंकड़ों से आ​र्थिक परिदृश्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। इसी चिंता में शेयर बाजारों में आज जबरदस्त गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की आशंका और डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ गई जिससे भारी बिकवाली के बीच शेयर बाजारों में पिछले तीन महीनों की सर्वा​धिक एक दिवसीय गिरावट दर्ज की गई। 
बीएसई सेंसेक्स 1,093 अंक यानी 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 58,841 अंक पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 346 अंक यानी 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ 17,531 अंक पर बंद हुआ। यह 16 जून के बाद सर्वा​धिक एक दिवसीय गिरावट है। सप्ताह के दौरान दोनों सूचकांकों में करीब 1.7 फीसदी की गिरावट आई जो 19 जून को समाप्त सप्ताह के बाद सर्वा​धिक गिरावट है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों को देखते हुए नीतिगत दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। अमेरिकी रोजगार आंकड़े भी उम्मीद से कहीं अ​धिक है और इससे भी फेडरल रिजर्व आक्रामक मौद्रिक सख्ती के लिए प्रेरित होगा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने आज 3,260 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। पिछले दो कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने 2,053 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी।
एवेंडस कैपिटल अल्टरनेट स्ट्रैटजीज के मुख्य कार्या​धिकारी एंड्रयू हॉलैंड ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व का मुद्रास्फीति लक्ष्य 2 फीसदी है। वहां तक पहुंचने के लिए दरों में लगातार बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। फेडरल रिजर्व के नजरिये में बदलाव के लिए मुद्रास्फीति में गिरावट आवश्यक है।’ उन्होंने कहा कि फेडएक्स की ओर से जारी अनुमान ताबूत में आ​​खिरी कील साबित होगा।
प्रमुख डिलिवरी कंपनी फेडएक्स ने ए​शिया एवं यूरो में मंदी के मद्देनजर अपने आय अनुमान में कमी की है। उसने आगे कारोबारी परि​स्थितियों के कहीं अ​धिक खराब होने की आशंका जताई है।
वै​श्विक रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा भारत की आ​र्थिक वृद्धि संबंधी अनुमान को घटाए जाने से भी निवेशकों की चिंता बढ़ गई। फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को घटाकर 7 फीसदी कर दिया जो पहले 7.8 फीसदी था। उसने अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि अनुमान को 7.4 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।
अमेरिकी नीतिगत दरों में वृद्धि की आशंका और कमजोर आ​र्थिक परिदृश्य के कारण अमेरिकी डॉलर एवं अन्य सुर​क्षित परिसंपतियों के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये के मुकाबले डॉलर में 0.7 फीसदी की तेजी आई है।
ऐंबिट ऐसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर ऐश्वर्य दाधीच ने कहा, ‘निवेशकों को अगले सप्ताह नीतिगत दरों के आक्रामक वृद्धि दिखने की आशंका है। करीब एक तिहाई बाजार प्रतिभागियों ने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में 100 आधार अंकों की ​वृद्धि किए जाने की बात कही जबकि 75 आधार अंकों की वृद्धि कम रहेगी।’

First Published - September 16, 2022 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट