facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मेटल इंडेक्स में मार्च 2020 के बाद आई सबसे बड़ी गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:32 PM IST

निफ्टी मेटल इंडेक्स मई में 16 फीसदी टूटा और इस तरह से उसने मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की, जब उसमें करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी क्योंकि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद मांग में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी।  इस महीने की गिरावट स्टील पर सरकार की तरफ से निर्यात शुल्क लगाए जाने के फैसले के बाद हुई है ताकि देसी कीमतों में नरमी आए। पिछले हफ्ते लिए गए इस फैसले के कारण धातु कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली और विश्लेषक इन कंपनियों की आय की रफ्तार और ल​क्षित कीमत में कटौती करने की ओर बढ़ चले। इस साल 11 अप्रैल के 6,775 अंकों के सर्वोच्च स्तर से निफ्टी मेटल इंडेक्स 21 फीसदी नीचे है। वैश्विक स्तर पर स्टील की कीमतें अप्रैल मध्य से नरम हुई हैं।
इसके साथ निर्यात शुल्क लगाया जाना देसी स्टील निर्माताओं के लिए दोहरा संकट बन गया, जो अपने उत्पादन का 10 फीसदी से  लेकर 30 फीसदी तक निर्यात करते हैं। मजबूत वैश्विक मांग (जो चीन में सुधार पर निर्भर है) से स्टील निर्माताओं को यह शुल्क उपभोक्ता पर डालने में मदद मिलेगी। इस बीच, स्टील कंपनियों को उम्मीद है कि निर्यात शुल्क अस्थायी कदम  है, जैसा कि साल 2008 में देखने को मिला था और तब उसे कुछ निश्चित स्टील उत्पादों के मामले में एक महीने के भीतर हटा लिया गया था।

First Published - June 1, 2022 | 1:42 AM IST

संबंधित पोस्ट