facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Blue Pebble IPO Listing: धांसू एंट्री से निवेशक खुश, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंचा शेयर

Advertisement

आईपीओ ओवरऑल यह 56.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 12:00 PM IST
IPO

Blue Pebble IPO Listing: कंपनी की आज यानी 3 अप्रैल को शेयर बाजार में अच्छी एंट्री हुई है। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 168 रुपये पर जारी हुए हैं। NSE SME पर इसकी 199.00 रुपये पर एंट्री हुई है। यानी कि इस हिसाब से देखें तो आईपीओ निवेशकों को 18 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

निवेशकों के लिए ये मुनाफा यहीं नहीं रुका, बल्कि लिस्टिंग के बाद शेयरों में और तेजी रही। बढ़कर कंपनी के शेयर 208.95 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। यानी कि इस हिसाब से देखें तो इस आईपीओ में निवेश करने वाले लोग अब 24.37 फीसदी गेन में यानी मुनाफे में हैं।

कैसा था IPO को रिस्पांस

इंटीरियर डिजाइन और एनवायरमेंटल ब्रांडिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लू पेबल अपना 18.14 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी। निवेशकों को बोली लगाने के लिए ये आईपीओ 26 मार्च को खुला था। निवेशकों के पास इसमें बोली लगाने के लिए 28 मार्च तक का समय था।

निवेशकों ने इस आईपीओ में रुचि दिखाई थी यही कारण था कि आईपीओ ओवरऑल यह 56.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10.80 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Aspire & Innovative IPO Listing: निवेशकों के हाथ लगी निराशा, केवल 4 फीसदी का मिला लिस्टिंग गेन

क्या करती है कंपनी

साल 2017 में Blue Pebble कंपनी बनी थी। मूल रूप से कंपनी इंटीरियर डिजाइन और एनवायर्नमेंटल ब्रांडिंग सॉल्यूशंस से जुड़ी हुई है। कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में 2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement