facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बॉन्ड और रुपये में तेजी कच्चे तेल का रुख नरम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

सरकारी बॉन्ड और रुपये में गुरुवार को तेजी देखी गई, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें गिरकर सात महीने में अपने निचले स्तर पर पहुंच गईं। डीलरों का कहना है कि ऊंची घरेलू मुद्रास्फीति से जुड़ी चिंताएं कम होने से भी घरेलू मुद्रा में तेजी आई है। 

10 वर्षीय बेंचमार्क 7.26 प्रतिशत 2032 बॉन्ड पर प्रतिफल 7.08 पर रहा जबकि इसका पूर्ववर्ती बंद भाव 7.13 प्रतिशत था। बॉन्ड कीमतों और प्रतिफल का विपरीत संबंध है और 10 वर्षीय बॉन्ड में एक आधार अंक की गिरावट से इसकी कीमत में करीब 7 पैसे की तेजी को बढ़ावा मिलता है। 

डॉलर के मुकाबले रुपया 79.72 पर बंद हुआ, जिसका पूर्ववर्ती बंद भाव 79.90 प्रति डॉलर था। वर्ष 2022 में अब तक इस घरेलू मुद्रा में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6.7 प्रतिशत की कमजोरी आ चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई और ये रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला शुरू करने से पहले की कीमतों से भी नीचे पहुंच गईं। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, बुधवार को अनुबंध कीमतें 87.40 डॉलर प्रति बैरल रहीं, जो 25 जनवरी के बाद से सबसे कम, लेकिन गुरुवार मामूली ऊपर रहीं। 
कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारत की मुद्रास्फीति और व्यापार घाटे के लिए जो​खिम घटे हैं, क्योंकि देश अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत से ज्यादा आयात करता है। पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने मुद्रास्फीति अनुमान व्यक्त करते वक्त घरेलू कच्चे तेल के संदर्भ में 105 डॉलर प्रति बैरल की औसत कीमत का अनुमान जताया। 

First Published - September 8, 2022 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट