facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज Heavyweight Stock मुनाफा बनाने को तैयार! ब्रोकरेज ने 56% तक अपसाइड के दिए टारगेट

Advertisement

Siemens के MD सुनील माथुर का कहना है कि कंपनी की स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी बिजनेस (जो सरकार के कैपेक्स खर्च से जुड़े हैं) अच्छा कर रहे हैं।

Last Updated- February 13, 2025 | 4:29 PM IST
Siemens

Siemens के शेयरों में आज ऐसी फिसलन आई कि निवेशकों की धड़कनें तेज हो गईं। गुरुवार, 13 फरवरी 2025 को शेयर 3.59% गिरकर ₹5,018.7 तक लुढ़क गया। वजह? कंपनी के कमजोर तिमाही नतीजे। अक्टूबर-दिसंबर 2024 (Q1FY25) में Siemens का प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा, जिससे बाजार में बेचैनी बढ़ गई।

अब जरा इस गिरावट की वजह समझते हैं। Siemens की कुल कमाई 3.3% घटकर ₹3,587.2 करोड़ रह गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,709.5 करोड़ थी। मुनाफा जरूर 21.5% बढ़कर ₹614.6 करोड़ हो गया, लेकिन ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर पड़ा। EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 11.5% गिरकर ₹401 करोड़ हो गया और मार्जिन भी सिकुड़कर 11.2% पर आ गया। निवेशक यही देखकर बेचैन हो गए।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है! कंपनी के नए ऑर्डर 20% बढ़कर ₹4,258 करोड़ हो गए। और सबसे बड़ी बात, Siemens का एनर्जी बिजनेस का डीमर्जर सही ट्रैक पर है।

Siemens के MD सुनील माथुर का कहना है कि कंपनी की स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी बिजनेस (जो सरकार के कैपेक्स खर्च से जुड़े हैं) अच्छा कर रहे हैं। लेकिन प्राइवेट सेक्टर के खर्च में सुस्ती और डिजिटल इंडस्ट्री सेगमेंट में गिरावट का असर राजस्व और मुनाफे पर पड़ा है। माथुर को उम्मीद है कि सरकार के नए बजट और बुनियादी ढांचे पर बढ़ते निवेश से कंपनी को फायदा होगा।

अब सवाल ये कि ब्रोकरेज हाउस क्या कह रहे हैं?

Nuvama का कहना है कि Siemens का एनर्जी सेगमेंट शानदार परफॉर्म कर रहा है, लेकिन बाकी सेगमेंट दबाव में हैं। इसलिए उन्होंने शेयर पर ‘Hold’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹5,875 रखा है। आज कंपनी का शेयर BSE पर 5,115.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव के लिहाज से ये शेयर लॉन्ग टर्म में 15 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

Motilal Oswal ने भी ‘Neutral’ रेटिंग देते हुए शेयर का टारगेट घटाकर ₹5,750 कर दिया है। इस भाव के लिहाज से ये शेयर लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। उनका मानना है कि स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडस्ट्री में रिकवरी उम्मीद से धीमी होगी।

UBS ने Siemens के लिए ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹8,000 तय किया है। इस भाव के लिहाज से ये शेयर लॉन्ग टर्म में 56 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का एनर्जी सेगमेंट मजबूत बना हुआ है और इसकी ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी। हालांकि, एनर्जी से बाहर के कारोबार (Ex-Energy P&L) पर दबाव दिखा, खासकर शॉर्ट-साइकिल प्रोजेक्ट्स में कमजोरी के कारण। लेकिन अच्छी खबर यह है कि मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मार्जिन सुधरा है, जिससे इन क्षेत्रों में मजबूती देखी गई है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement