facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

तकनीकी अवरोध से ब्रोकरेज फर्मों पर असर

Last Updated- December 11, 2022 | 6:06 PM IST

जीरोधा और अपस्टॉक्स जैसी देसी ब्रोकरेज फर्मों पर क्लाउडफ्लेयर की सेवा में अवरोध का असर देखने को मिला। कैलिफॉर्निया की फर्म क्लाउडफ्लेयर, विस्तृत इंटरनेट कारोबारों के लिए क्लाउड आधारित सेवाएं मुहैया कराती है।
करीब एक घंटे रही तकनीकी बाधा के कारण कई खुदरा निवेशकों ने अपने ऑर्डर के क्रियान्वयन पर परेशानी का सामना किया।
देश की सबसे बड़ी ब्रोकर जीरोधा ने ट्वीट किया, हमें कुछ निश्चित आईएसपी पर क्लाउडफ्लेयर के नेटवर्क के रुक-रुककर आने की खबर मिली। हम इस संबंध में क्लाउडफेयर से बातचीत कर रहे हैं। इस बीच, वैकल्पिक इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल की सलाह दी गई।
एक अन्य ब्रोकर अपस्टॉक्स ने ट्वीट में कहा, हमारा कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क पार्टर क्लाउडफ्लेयर भारत में कुछ ​मुश्किलों का सामना कर रही है, जिसके कारण हमारी कुछ सेवाएं अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं हो सकी। हम इसके समाधान में लगे हुए हैं और समाधान होते ही इसकी सूचना जल्द देंगे।
यह घटना बताती है कि थर्ड पार्टी इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्मों पर उच्च निर्भरता किस तरह से स्टॉक ट्रेडिंग जैसी गतिविधियों में अवरोध खड़ा कर सकती है। पिछले हफ्ते भी क्लाउडफ्लेयर ने कथित तौर पर विश्व के कुछ हिस्सों में ऐसी ही मुश्किलों का सामना किया था।

First Published - June 22, 2022 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट