facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 16 प्रतिशत गिरा, SIP के जरिये पहली बार 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर समीक्षाधीन महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है।

Last Updated- May 09, 2024 | 7:45 PM IST
Mutual Fund

इक्विटी म्यूचुअल फंड में अप्रैल में पूंजी प्रवाह मासिक आधार पर 16 प्रतिशत घटकर 18,917 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों के शेयरों से जुड़े कोष (लार्ज कैप फंड) में निवेश प्रवाह कम होने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार 38वां महीना है जब इक्विटी कोष में शुद्ध प्रवाह हुआ है। मासिक आधार पर होने वाली निवेश योजना (एसआईपी) के तहत योगदान 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया और अप्रैल में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 20,371 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने मार्च में यह 19,271 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर समीक्षाधीन महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है। जबकि इससे पिछले महीने मार्च में 1.6 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। यह भारी निवेश बॉन्ड और ऋण प्रतिभूतियों में 1.9 लाख करोड़ रुपये के निवेश के कारण हुआ।

Also read: PNB Q4 Results 2024: तीन गुना बढ़ा बैंक का नेट मुनाफा, एसेट क्वालिटी में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान

आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में अप्रैल में 18,917 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ। यह मार्च में 22,633 करोड़ रुपये और फरवरी में 26,866 करोड़ रुपये से काफी कम है। इक्विटी से जुड़ी बचत योजना (ईएलएसएस) को छोड़कर इक्विटी खंड की सभी श्रेणियों में निवेश प्रवाह हुआ। ईएलएसएस में 144 करोड़ रुपये निकासी हुई थी।

इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में लार्ज-कैप फंड में प्रवाह तेजी से घटकर 357 करोड़ रुपये रहा। मार्च में यह 2,128 करोड़ रुपये था। इस प्रवाह के साथ म्यूचुअल फंड उद्योग में प्रबंधन अधीन शुद्ध परिसंपत्तियां अप्रैल में बढ़कर 57.26 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो मार्च के अंत में 53.54 लाख करोड़ रुपये थीं।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement