facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पूंजीगत निवेश बढ़ा मगर रफ्तार कोविड पूर्व स्तर से कम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:23 PM IST

 संयंत्र, उपकरण, जमीन, इमारतों और अ​धिग्रहण जैसी संप​त्तियों पर भारतीय उद्योग जगत का निवेश वित्त वर्ष 2022 में इससे पिछले साल के मुकाबले 9.1 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनियों का पूंजीगत निवेश 7.4 फीसदी ही बढ़ा था। कंपनियों की परिसंप​त्तियों में यह इजाफा मुख्य रूप से शीर्ष कंपनियों और उद्योग की अग्रणी फर्मों में हुआ है जबकि छोटी और मझोली फर्म पूंजीगत निवेश में अब भी पीछे हैं। 25 सूचीबद्ध लघु फर्मों (आय के हिसाब से) का पूंजीगत निवेश वित्त वर्ष में महज 3.1 फीसदी बढ़ा है, जो इससे पिछले साल 3 फीसदी बढ़ा था।
सूचीबद्ध कंपनियों का अचल संप​त्तियों में कुल निवेश वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 72.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 66.43 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2019 के अंत में 53.64 लाख करोड़ रुपये था। 
यह विश्लेषण बीएसई 500, बीएसई मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में शामिल 821 गैर-वित्तीय कंपनियों के नमूने पर आधारित है। आंकड़े में दोहराव से बचने के ​लिए सूचीबद्ध होल्डिंग और परिचालन कंपनियों की सूचीबद्ध सहायक इकाइयों को शामिल नहीं किया गया है।
वित्त वर्ष 2022 में पूंजीगत निवेश वित्त वर्ष 2021 की तुलना में तेजी से बढ़ा है मगर स्थिर संप​त्तियों में सालाना वृद्धि की रफ्तार अब भी महामारी के पूर्व स्तर से कम है। हमारे नमूने में शामिल 821 गैर-बैंक, वित्त और बीमा कंपनियों का ​स्थिर संप​त्ति सृजन पिछले दो साल में औसतन 8.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2020 के बीच इसमें औसतन 14.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2022 में पूंजीगत निवेश में वृद्धि मुख्य रूप से दूरसंचार, तेल एवं गैस, इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र की कुछ गिनी-चुनी बड़ी कंपनियों की बदौलत रही। उस दौरान कुल पूंजीगत निवेश वृद्धि में 56 फीसदी हिस्सेदारी दस बड़ी कंपनियों की रही। पिछले वित्त वर्ष में पूंजीगत निवेश वृद्धि में 17.8 फीसदी योगदान तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का ही था। कंपनी ने 1.07 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया जबकि बिज़नेस स्टैंडर्ड के नमूने में शामिल कुल गैर-बैंकिंग सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीगत निवेश 6.06 लाख करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2022 में ज्यादा पूंजीगत निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील (41,142 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (39,145 करोड़ रुपये), एनटीपीसी (35,413 करोड़ रुपये), भारत पेट्रोलियम (24,987 करोड़ रुपये), पावरग्रिड (21,228 करोड़ रुपये), अदाणी एंटरप्राइजेज (20,658 करोड़ रुपये) और ओएनजीसी (18,479 करोड़ रुपये) प्रमुख हैं। आय के लिहाज से शीर्ष 25 फीसदी कंपनियों का कुल पूंजीगत निवेश पिछले वित्त वर्ष में 5.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कुल निवेश का 91.6 फीसदी है। इसके विपरीत 25 फीसदी छोटी कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष में 3,351 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया और कुल पूंजीगत 
निवेश में इनकी हिस्सेदारी महज 0.6 फीसदी रही।
 

First Published - September 19, 2022 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट