facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल से रसायन कारोबार में चुनौतियां, आगे भी नरमी की आशंका

Advertisement

मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों ने दूसरी तिमाही को मुश्किल तिमाही करार देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिटेल और रिफाइनिंग में चक्रीय चुनौतियां साल 2025 में दूर हो जाएंगी।

Last Updated- October 15, 2024 | 9:33 PM IST
Reliance Industries - RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल-से-रसायन (ओ2सी) कारोबार में चालू वित्त वर्ष के दौरान आगे भी नरमी बरकरार रह सकती है। विश्लेषकों और कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल के विश्लेषकों ने मंगलवार को आरआईएल के संबंध में परिणाम के बाद की रिपोर्ट में कहा, ‘प्रबंधन खुदरा और ओ2सी, दोनों कारोबारों में अगली कुछ तिमाहियों के लिए नरमी का अनुमान जता रहा है।’

सितंबर 2024 में समाप्त हुई तिमाही (दूसरी तिमाही) में आरआईएल के ओ2सी कारोबार में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.55 लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है, लेकिन इस श्रेणी का एबिटा 23 प्रतिशत घटकर 12,413 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एबिटा मार्जिन में 300 आधार अंकों की कमी आई है।

मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों ने दूसरी तिमाही को मुश्किल तिमाही करार देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिटेल और रिफाइनिंग में चक्रीय चुनौतियां साल 2025 में दूर हो जाएंगी, जो कि अनुमानित डाउनग्रेड चक्र को पलटने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि आरआईएल की आय शायद अपने निचले स्तर पर पहुंच चुकी है, लेकिन कुछ तिमाहियों तक नरमी बनी रह सकती है।

एचएसबीसी के विश्लेषक भी इस बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर व्यापक आर्थिक हालात और नई क्षमता चालू होने के मद्देनजर ओ2सी की संभावना सुस्त रहेगी। आरआईएल के दूसरी तिमाही के 43,934 करोड़ रुपये के समेकित एबिटा में ओ2सी ने 12,413 करोड़ रुपये का योगदान किया।

नोमुरा के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि परिवहन ईंधन स्प्रेड में गिरावट के कारण दूसरी तिमाही में आठ डॉलर प्रति बैरल के रिफाइनिंग मार्जिन में तिमाही आधार पर 0.5 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने कहा कि अक्टूबर में अब तक आरआईएल के पेटकेम कारोबार का मार्जिन उत्साहजनक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी में डीजल की मांग को सीजन के लिहाज से सहारा मिल सकता है।

जेफरीज जैसी अन्य कंपनियों ने ओ2सी कारोबार के मामले में एबिटा के अपने अनुमानों में और कटौती की है। विश्लेषकों ने कहा कि उन्होंने चीन में डीजल की मांग में गिरावट तथा चीन और भारत में कमजोर मांग के कारण पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में अभूतपूर्व कमजोरी के कारण ओ2सी अनुमानों में कमी की है।

इसके बजाय नोमुरा के विश्लेषक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले महीनों में आरआईएल के लिए नए ऊर्जा परिचालन की शुरुआत महत्वपूर्ण कारक होगी।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement