facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 685 अंक उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 1:43 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौटी और 30 शेयरों पर आधारित BSE का संवेदी सूचकांक Sensex 684.64 अंक यानी 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 57,919.97 पर बंद हुआ। NIFTY 50 में भी 171.40 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 17,185.70 पर बंद हुआ। Bank Nifty में भी 681.60 अंक यानी 1.76 फीसदी की तेजी रही और यह 39,305.60 पर बंद हुआ। 
वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी से सेंसेक्स हरे निशान पर बंद हुआ

अमेरिका में खुदरा महंगाई के खराब आंकड़े आने के बावजूद वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी बरकरार रही। इसी तेजी के कारण आज एशियाई बाजार भी गुलजार रहे। BSE Sensex एक समय 1,200 अंक तक चढ़ गया था तो वहीं निफ्टी में लगभग 330 अंकों से अधिक की तेजी थी। इन्फोसिस, बैंक और वित्तीय (financial) शेयरों में भारी लिवाली से बाजार बढ़त में रहा और हरे निशान पर बंद हुआ। 
बेशक आज शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स हरे निशान पर बंद हुआ। लेकिन सेंसेक्स ने आज के ही अपने हाई से 515 अंक खो दिए। दूसरी तरफ निफ्टी ने भी 162 अंक गंवा दिए।

First Published - October 14, 2022 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट