facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 5.43 अंक गिरकर 66,017 पर बंद, Nifty 10 अंक फिसलकर 19,802 पर आया

Advertisement

सेंसेक्स जहां 5.43 अंक गिरकर 66,017 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 10 अंक की गिरावट लेकर 19,802 पर आ गया।

Last Updated- November 23, 2023 | 4:35 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गयी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार अंतिम क्षणों में गिरावट लेकर बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 5.43 अंक गिरकर 66,017 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 10 अंक की गिरावट लेकर 19,802 पर आ गया।

बता दें कि किसी भी तरह की गतिविधियों के अभाव के बीच गुरुवार को बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढाव देख गया और इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए।

सेंसेक्स 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 5.43 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 66,017.81 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 66,235.24 के उच्चतम और 65,980.50 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी-50

इसी तरह निफ्टी-50 भी 9.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 19,802 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 25 के शेयर हरे जबकि शेष 25 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई। साथ ही लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट में बंद हुए।

Top Gainers

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर पॉजिटिव नोट के साथ बंद हुए।

FIIs

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

इससे पहले बुधवार को बीएसई बेंचमार्क 92.47 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 66,023.24 पर बंद हुआ। निफ्टी 28.45 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 19,811.85 पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.03 प्रतिशत फिसला 

स्थानीय कॉरपोरेट्स और बड़े विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को 0.03 प्रतिशत कमजोर हुआ और 83.35 प्रति डॉलर पर आ गया।

सिप्ला का शेयर लुढ़का

सिप्ला का शेयर (Cipla Share) निफ्टी में टॉप लूजर रहा। अमेरिकी दवा रेगुलेटर की तरफ से एक प्लांट में मेन्युफेक्चरिंग संबंधी नियमों के उल्लंघनों को लेकर चेतावनी पत्र प्रकाशित करने के बाद सिप्ला का शेयर एक दिन में लगभग 8 लुढ़क गया।

IT स्टॉक्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट

आईटी शेयरों (IT Stocks) में 0.59 प्रतिशत की गिरावट आई। नवंबर के मध्य से उनमें 6.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जब अमेरिका के नरम मुद्रास्फीति डेटा ने यह अनुमान लगाया था कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में अब और वृद्धि नहीं करेगा।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement