facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: निवेशकों की मुनाफावसूली से गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 63,300 के नीचे फिसला

Advertisement

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में नेगेटिव रुख का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

Last Updated- June 22, 2023 | 4:33 PM IST
Stock Market Today

फाइनेंशियल, आईटी और ऑयल शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से उतरने के साथ गिरावट में बंद हुए। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में नेगेटिव रुख का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 284.26 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 63,238.89 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बीएसई बेंचमार्क 63,601.71 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

हालांकि, सेंसेक्स को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और कारोबार के दौरान 322.52 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,200.63 पर आ गया। इसी तरह, एनएसई निफ्टी-50 भी 85.60 अंक फिसलकर 18,771.25 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों लुढ़के

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।

इन कंपनियों के शेयर चमके

दूसरी तरफ, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहे।

image.png

बाजार में इस कारण आई गिरावट

एक्सपर्ट्स के अनुसार,अमेरिका के केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के मंहगाई पर काबू पाने तक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत देने से ग्लोबल बाजारों पर नेगेटिव असर पड़ा और घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement