facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 205 अंक चढ़ा, Nifty 19,750 के करीब

Advertisement

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5 फीसदी तक की गिरावट आई।

Last Updated- July 18, 2023 | 4:12 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक रुझानों और शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयरों में खासतौर से खरीदारी के बीच इंट्रा-डे ट्रेड में इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार को शेयर बाजारों में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर को आगे बढ़ाया। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में देसी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 205 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 38 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5 फीसदी तक की गिरावट आई।

सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 205.21 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,795.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,007.02 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,574.47 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 37.80 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,749.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,819.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,690.20 तक आया।

Also read: BSE-लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में जबरदस्त इजाफा, रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा

इंफोसिस बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, एशियन पेंट्स, HCL टेक, रिलायंस और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.67 फीसदी तक चढ़े।

SBI के शेयरहोल्डर्स हुए मायूस

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। SBI, बजाज फाइनैंस, टाइटन, सन फार्मा और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान SBI के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.45 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement