facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

20 महीने के निचले स्तर से तांबा सुधरा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:43 PM IST

चीन में संभावित प्रोत्साहन पैकेज की खबर ने गुरुवार को तांबे की कीमतों को 20 महीने के निचले स्तर से ऊपर खींच लिया, लेकिन कई विश्लेषकों का मानना है कि इसमें और गिरावट आ सकती है क्योंकि बढ़ती ब्याज दरों ने वैश्विक आर्थिक रफ्तार पर असर डाला है।
लंदन मेटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कॉपर 4.6 फीसदी चढ़कर 7,865 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया जब ब्लूमबर्ग न्यूज ने खबर दी कि सबसे बड़ा धातु उपभोक्ता चीन 220 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पर विचार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा, इसके बाद ट्रेडर खरीदारी के लिए बाध्य हुए। 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हालांकि सितंबर 2018 के बाद से सबसे बड़ी रोजाना की बढ़त है, लेकिन तांबा अभी भी सप्ताह के लिहाज से 3 फीसदी नीचे और मार्च  के 10,845 डॉलर के उच्चस्तर से 30 फीसदी नीचे है।
बुधवार को कीमतें 7,291.50 डॉलर को छू गई थी, जो नवंबर 2020 के बाद का निचला स्तर है।
बैंक ऑफ  अमेरिका के विश्लेषकों ने रिसर्च नोट में कहा है, आर्थिक मंदी ने तांबे पर काफी असर डाला है और आगामी महीनों में कीमतें 6,000 डॉलर प्रति टन तक गिर सकती है। अगर यूरोप में गैस का अभाव रहा तो कीमतें 4,500 डॉलर प्रति टन पर आ सकता है।

First Published - July 8, 2022 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट