facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DAM Capital Advisors IPO Day 2: दूसरे दिन करीब 8 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP पहुंचा 63% प्रीमियम पर

Advertisement

ग्रे मार्केट में भी DAM कैपिटल एडवाइजर्स के अनलिस्टेड शेयरों की अच्छी मांग है। शुक्रवार को इसके शेयर 463 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे

Last Updated- December 20, 2024 | 4:41 PM IST
Gaudium IVF IPO

DAM कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ को खुलने के लगातार दूसरे दिन निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन शाम के 4 बजकर 11 मिनट तक DAM कैपिटल का आईपीओ 5.41 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। पहले दिन इस आईपीओ को 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा 7.41 गुना सब्सक्राइब किया है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 7.86 गुना बोली लगाई, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 0.02 गुना सब्सक्राइब किया है।

ग्रे मार्केट में मजबूत प्रदर्शन

ग्रे मार्केट में भी DAM कैपिटल एडवाइजर्स के अनलिस्टेड शेयरों की अच्छी मांग है। शुक्रवार को इसके शेयर 463 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे, जो आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड 283 रुपये से 63.6% यानी 180 रुपये ज्यादा है।

DAM कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ डिटेल्स

यह 840.25 करोड़ रुपये का पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 2,96,90,900 इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसका प्राइस बैंड 269-283 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक 53 शेयरों के लॉट साइज के साथ बोली लगा सकते हैं।

रिटेल निवेशकों को 53 शेयरों के लिए 14,999 रुपये और अधिकतम 134 लॉट यानी 689 शेयरों के लिए 1,94,987 रुपये की जरूरत होगी। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट इसका बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

DAM कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ 23 दिसंबर 2024 तक खुला रहेगा। शेयर अलॉटमेंट 24 दिसंबर 2024 को और सफल आवंटियों के डिमैट अकाउंट में शेयर 26 दिसंबर 2024 तक क्रेडिट होने की संभावना है। इसके शेयर 27 दिसंबर 2024 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

ब्रोकरेज की सलाह

एसबीआई सिक्योरिटीज और बजाज ब्रोकिंग जैसी ब्रोकरेज फर्म्स ने निवेशकों को इस आईपीओ में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह दी है।

DAM कैपिटल एडवाइजर्स के बारे में

DAM कैपिटल एडवाइजर्स भारत में एक इन्वेस्टमेंट बैंक है। यह इक्विटी कैपिटल मार्केट, विलय और अधिग्रहण (M&A), प्राइवेट इक्विटी (PE), और वित्तीय समाधान की सलाह जैसी सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, यह संस्थागत इक्विटी ब्रोकिंग और रिसर्च सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement