facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Deem Roll Tech IPO Listing: रोल बनाने वाली कंपनी की धांसू एंट्री, निवेशकों को मिला 55 फीसदी लिस्टिंग गेन

Advertisement

29.26 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशकों में काफी रुचि दिखाई थी और ये ओवरऑल यह 256.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:58 AM IST
Deem Roll Tech Ltd share
picture from website @Deem roll Tech limited

Deem Roll Tech IPO Listing: रोल बनाने वाली कंपनी की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई है। रोल बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में निवेशकों ने अच्छी रुचि दिखाई थी यही कारण रहा कि कंपनी का आईपी ओवरऑल 256 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

आज आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 129 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। NSE SME पर इसकी 200 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को करीब 55 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है।

हालांकि ये मुनाफा ज्यादा देर टिका नहीं और बाजार में मुनाफावसूली के चलते शेयर फिसल गए। गिरकर इसका शेयर 194 रुपय पर आ गया। यानि कि इस गिरावट के बाद अब निवेशक सिर्फ 50 फीसदी मुनाफे में हैं।

कैसा रहा था आईपीओ को रिस्पांस

रोल बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-22 फरवरी तक खुला था। 29.26 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशकों में काफी रुचि दिखाई थी और ये ओवरऑल यह 256.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

यह भी पढ़ें: Tata EV IPO: TATA ग्रुप लाएगा निवेशकों के लिए बंपर कमाई का मौका, 2 बिलियन डॉलर जुटाएगी कंपनी

हिस्सेदारी की बात करें तो इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 180.50 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.68 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। न

क्या करती है कंंपनी

ये कंपनी साल 2003 में बनी थी। और ये टेक स्टील और अलॉय रोल बनाती है। कंपनी के बने रोल का निर्यात होता है। कंपनी के ग्राहक अमेरिका, जर्मनी, सऊदी अरब, नेपाल और बांग्लादेश समेत 10 से अधिक देशों में हैं।

यह भी पढ़ें: Zenith Drugs के IPO ने दिया शानदार रिटर्न, 39% प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर लिस्ट

वित्तीय सेहत

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में कंपनी को 3.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 50.28 करोड़ रुपये का रेवेन्यू गेन कर चुकी है।

 

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement