facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नई ऊंचाई पर डेलिवरी शेयर

Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 PM IST

लॉजिस्टिक्स दिग्गज डेलिवरी का शेयर गुरुवार को 15 फीसदी तक चढ़ गया जब क्रे​डिट सुइस ने इस शेयर पर कवरेज शुरू किया और इसे उ‍‍म्दा प्रदर्शन वाली रेटिंग दी व लक्षित कीमत 675 रुपये तय कर दी।
यह शेयर 617 रुपये के उच्चस्तर पर पहुंचा और अंत में कुछ बढ़त गंवाते हुए 5.9 फीसदी की बढ़त के साथ 567.4 रुपये पर बंद हुआ।
लॉजिस्टिक्स फर्म पिछले महीने एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध‍ हुई है और सोमवार को कंपनी ने अपने नतीजे पेश किए। कंपनी का नुकसान चौथी तिमाही में 119.6 करोड़ रुपये रहा। नुकसान हालांकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि  से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन कंपनी का राजस्व दोगुना होकर 2,071 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,031 करोड़ रुपये रहा था।
एक नोट में क्रेडिट सुइस ने कहा कि उद्योग का अनुकूल ढांचा, ई-कॉमर्स के वॉल्यूम में बढ़ोतरी औओर अन्य कंपनियों के मुकाबले इसकी क्षमता उसे तरजीही दांव बनाती है। इस बीच, आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर कवरेज शुरू किया है और इसे बिक्री की रेटिंग देते हुए 442 रुपये का कीमत लक्ष्य प्रदान किया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी की बिक्री की रफ्तार वित्त वर्ष 22 व वित्त वर्ष 25 के बीच 27 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि‍ के हिसाब से रहेगी।

First Published - June 3, 2022 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट