आतिथ्य सत्कार क्षेत्र लगभग तीन साल बाद इस दीवाली पर कॉरपोरेट का स्वागत कर रहा है। सजाए गए गिफ्ट हैम्पर्स, मिठाई के बॉक्स और बढ़िया डाइनिंग वाउचर से लेकर दीवाली से पहले के बड़े टिकटों की मेजबानी तक, और इसके साथ ही होटल कई तरह के लंच के लिए बुफे की पेशकश कर रहे हैं।
होटल के अधिकारियों का कहना है कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब सभी क्षेत्रों की कंपनियां लगभग तीन साल बाद कर्मचारियों को वापस कार्यालय में बुलाने की कोशिश कर रही हैं। मैरियट इंटरनैशनल में दक्षिण और पूर्वी एशिया, बांग्लादेश और श्रीलंका के क्षेत्र निदेशक सचिन मायलावरापु ने कहा कि इस साल बहुत सारे कॉरपोरेट्स अपने कर्मचारियों और हितधारकों के लिए दीवाली पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं।
हालांकि ये अभी भी 2019 जितना बड़ा नहीं हो सकता है, लेकिन दो साल बाद इसकी वापसी हो रही है, जो कि उत्साहजनक है। नियोसिस कैपिटल एडवाइजर्स के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी नंदीवर्धन जैन ने कहा कि दावत के दौरान लोगों को आकर्षित करने वाली गतिविधियां बंद हो गई थी। लेकिन सभी स्थानों और क्षेत्रों में मांग बढ़ने के साथ यह वापस आ गई है।
रॉयल ऑर्किड और रेजेंटा होटल के सहायक उपाध्यक्ष, अजय संपिगे ने कहा कि बेंगलूरु में कम से कम 80-90 फीसदी लोग कार्यालय में वापस आ रहे हैं। सम्मेलन, कार्यक्रम, बैठकें, समारोह और सभाएं पूरी तरह से चल रही हैं।
आतिथ्य स्वागत वाले उद्योग में एमआईसीई (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी) कार्यक्रमों और कॉरपोरेट यात्रा के लिए बुकिंग में वृद्धि देखी जा रही है।
सभी क्षेत्रों की कंपनियां, विशेष रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनियां, कर्मचारियों को काम पर वापस लाने के लिए और अधिक गतिविधियां करना चाहती हैं।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में भारत में होटलों के लिए लगभग 63 से 65 फीसदी की बुकिंग हुई थी, जो कि 2021-22 की पहली छमाही से 22-25 फीसदी अधिक थी, और अब यह क्षेत्र भी महामारी से पहली वाली स्थिति में पहुंच रही है।
होटलों के लिए मांग में मजबूत सुधार कर औसत कमरे की दर (एआरआर) में लगातार वृद्धि कर रहा है। विशेष रूप से छुट्टियां मनाने वाले लोग अधिक संख्या में आ रहे हैं और यह पूर्व-महामारी एआरआर को पार कर रही है।
संपीगे ने कहा कि कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए अब ऑफिस में खानपान के आयोजन को बहुत अधिक कर रहे हैं। स्वस्थ भोजन, विशेष रूप से वीगन, पसंदीदा विकल्प है। इसके साथ ही अधिकतर बड़ी कंपनियां, छोटे और मझोले आकार के उद्योग और स्टार्टअप त्योहारी सीजन का लाभ उठा रहे हैं और अपने कर्मचारियों के लिए दो साल दूर से काम करने के बाद आपस में घुलने-मिलने के लिए उन्हें उनके परिवारों के साथ यात्रा में ठहरने की बुकिंग कर रही हैं या मेगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं।
ब्रिगेड गेटवे में शेरेटन ग्रैंड बेंगलूरु होटल के महाप्रबंधक शिबिल मलिक कहते हैं कि कार्यक्रमों के अलावा, कॉरपोरेट गिफ्टिंग इस साल एक मेगा ट्रेंड के रूप में उभरा है। लोग बाहर जाकर काफी जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि होटलों ने अपना ध्यान केंद्रित किया है और कॉरपोरेट उपहार देना अब एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
जैन ने कहा कि किसी होटल के कुल राजस्व का केवल 1 फीसदी रकम ही कॉरपोरेट उपहार में खर्च की जाती है। लेकिन यह ब्रांड के लिए एक अच्छा कार्यक्रम है। शेरेटन ग्रैंड बेंगलूरु ने 2019 में सिर्फ कॉरपोरेट उपहार से 50 लाख का राजस्व कमाया और इस साल भी लगभग उसी स्तर तक पहुंच रहा है। यह मांग न केवल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से है, बल्कि विनिर्माण और स्वास्थ्य क्षेत्रों से भी है।
मैरियट भी अपनी ‘दीवाली विद मैरियट’ के साथ इसका भरपूर लाभ उठा रही है। त्योहारी सीजन से पहले इसने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मिठाई के डिब्बे डिजाइन करने के लिए करार किया है। मायलावरापु ने कहा कि एसोसिएशन ने कॉरपोरेट गिफ्ट हैम्पर्स को और अधिक आकर्षक बनाया है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बॉक्स नहीं बल्कि एक संग्रहणीय है। अब तक, होटल श्रृंखला में लोगों की यात्रा करने की संख्या में 20 फीसदी की वृद्धि देखी गई है और उम्मीद है कि धनतेरस के साथ सप्ताह भर चलने वाले उत्सव के रूप में इसमें और बढ़ोतरी होगी।