facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SGX निफ्टी में 140 अंकों की बढ़त, तेजी के साथ शुरू हो सकता है घरेलू बाजार

Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

 ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज यानी 18 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के तेजी से खुलने की संभावना है। वहीं ग्लोबल संकेतों से एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। SGX निफ्टी 140 अंकों की तेजी के साथ 17442 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा हैक  कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है।  बता दें कि सोमवार को अमेरिकी बाजार 2 से 3.5 फीसदी उछलकर दिन की ऊंचाई पर हुए बंद हुए थे। डाओ जोंस 551 अंक चढ़कर 30186 तो नैस्डैक 354अंक बढ़कर 10676 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं कच्चे तेल का भाव 0.2% उछलकर 91.84 डॉलर प्रति बैरल रहा। डॉलर इंडेक्स में गिरकर 112.15 पर आ गया। 

इसके अलावा खबरों के लिहाज से आज ये स्टॉक्स सुर्खियों में रहेंगे

Zee Entertainment- इन्वेस्को-ज़ी एंटरटेनमेंट में 5.5% हिस्सा बेचेंगे। 250-264 रुपये प्रति शेयर पर हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेची जाएगी। 
 
Insecticides India- 98.66 लाख बोनस शेयरों की लिस्टिंग आज

Electronics Mart India- BNP Paribas ने करीब 33 लाख शेयर और निप्पॉन इंडिया ने लगभग 24 लाख शेयर खरीदें हैं.
 
F&O की चार कंपनियां ICICI लोम्बार्ड, L&T टेक सर्विसेज, पॉलीकैब और टाटा कम्युनिकेशंस तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

First Published - October 18, 2022 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट