facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21.1 फीसदी बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:46 PM IST

वाहन उद्योग संगठन सायम ने शुक्रवार को कहा कि अगस्त में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 21.1 प्रतिशत तक बढ़ी है। अगस्त में घरेलू वाहन बिक्री 281,210 वाहन रही। अच्छे मॉनसून और आगामी त्योहारी सीजन आने वाले महीनों में वाहन बिक्री में और तेजी आने की संभावना है।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (सायम) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, अगस्त, 2021 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 232,224 पर थी। सायम के आंकड़े में कहा गया है कि पिछले साल अगस्त में तिपहिया की घरेलू बिक्री जहां 23,606 वाहन थी, वहीं इस साल अगस्त में यह 38,369 वाहन पर पहुंच गई।

आंकड़े में कहा गया है कि भारत में अगस्त 2022 में 15.5 लाख दोपहिया (स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड समेत) की बिक्री हुई, जिससे एक साल पहले के समान महीने के मुकाबले 16.33 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि का पता चलता है। 
डीलरों के लिए वाहनों की ढुलाई को वाहन कंपनियों द्वारा बिक्री के तौर पर गिना जाता है।सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘जहां अच्छे मॉनसून और आगामी त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने की संभावना है, वहीं सायम बदलती आपूर्ति संबं​धित चुनौतियों पर भी गंभीरता से नजर रख रहा है।’

उन्होंने कहा कि ऊंची सीएनजी कीमतें वाहन उद्योग के लिए बड़ी चुनौती है और सायम इस संबंध में सरकार से हस्तक्षेप और सम​र्थन की संभावना तलाश रहा है।

सायम ने कहा है कि यात्री वाहनों का निर्यात 6.9 प्र​तिशत तक बढ़कर 54,733 वाहन रहा। यात्री कारों, यूटिलिटी वाहों और वैन को यात्री वाहन श्रेणी में शामिल किया गया है। 
तिपहिया का निर्यात बढ़कर 44,166 वाहन रहा जो 19.64 प्रतिशत की वृद्धि है।सायम के अनुसार, हालांकि यात्री वाहनों और तिपहिया के विपरीत, इस साल अगस्त में दोपहिया निर्यात में कमी दर्ज की गई। पिछले साल अगस्त में, देश से 372,333 दोपहिया का निर्यात किया गया ​था। वहीं इस साल अगस्त में यह आंकड़ा 18.43 प्रतिशत तक घटकर 303,692 वाहन रह गया।

First Published - September 9, 2022 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट