facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफे में गिरावट का असर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.50% से ज्यादा टूटा

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 5 फीसदी की गिरावट के साथ 15,138 करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- July 22, 2024 | 9:53 AM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का शेयर सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन में सोमवार को शेयर बाजार के खुलते ही दो प्रतिशत तक गिर गया। कंपनी के शेयरों में गिरावट दरअसल जून तिमाही के नतीजों में गिरावट आने की वजह से आई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज गिरावट के साथ 3070.15 रुपये के भाव पर खुला और देखते ही देखते 3019.20 रुपये प्रति शेयर तक फिसल गया। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 3109.50 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह 9:40 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर (Reliance Share) बीएसई पर 2.54 प्रतिशत या 79.15 रुपये की गिरावट लेकर 3,031.15 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

कैसे रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे ?

मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 5 फीसदी की गिरावट के साथ 15,138 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 16,011 करोड़ रुपये था।

इससे पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का लाभ 18,951 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीती तिमाही में कंपनी के लाभ में क्रमिक रूप से 20 प्रतिशत की गिरावट आई।

रिलायंस के मुनाफे में क्यों आई गिरावट ?

बता दें कि ने कमजोर रिफाइनिंग मार्जिन और डेप्रिसिएशन की हाई लागत (depreciation cost) से प्रभावित होकर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस के मुनाफे में कमी आई है।

अनुमान से कम रहा मुनाफा लेकिन रेवेन्यू उम्मीदों के अनुरूप

वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी अप्रैल-जून 2023-24 में यह 2.10 लाख करोड़ रुपये था।

कंपनी का मुनाफा बाजार अनुमान से बहुत ही कम रहा। अनुमान लगभग 16,341 करोड़ रुपये था, जबकि रेवेन्यू उम्मीदों के अनुरूप रहा।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement