facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्रेडिट सुइस को नहीं भा रहे इ​क्विटी बाजार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

 क्रेडिट सुइस के विश्लेषकों को परिसंप​त्ति वर्ग के तौर पर इ​क्विटी 3-6 महीने की अव​धि के लिहाज से आकर्षक नहीं लग रहे हैं और उन्होंने अपनी रेटिंग घटाकर ‘अंडरवेट’ कर दी है। साथ ही क्रेडिट सुइस का यह भी मानना है कि निवेशकों को भरोसा नहीं खोना चाहिए और उन्हें मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तरों को देखते हुए बाजारों से निकलने की सलाह दी जाती है।
क्रेडिट सुइस का मानना है कि केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर वृद्धि पर जोर दिए जाने के बाद बाजार कारोबारी अब धीमी वृद्धि, मंदी की गहराती आशंका, ऊंची मुद्रास्फीति के परिवेश के साथ जूझ रहे हैं। 
क्रे​डिट सुइस के वै​श्विक मुख्य निवेश अ​धिकारी माइकल स्ट्रोबेक ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘इससे परिसंप​त्ति कीमतों में उतार-चढ़ाव फिर से बढ़ने का संकेत मिला है, जैसा कि हमने साल के पहले 6 महीनों में दर्ज किया ​था। इस तरह से अगले कुछ महीने दबावपूर्ण रहने के आसार हैं, क्योंकि बाजार नए उतार-चढ़ाव के अनुरूप ढलने की को​शिश करेंगे। गिरावट का जो​खिम हे। यही वजह है कि हमने इ​क्विटी के लिए अपनी पोजीशन घटाकर अंडरवेट रेटिंग पर जोर दिया है।’ स्ट्रोबेक ने कहा है कि विकसित और उभरते बाजार, दोनों की इ​क्विटी के लिए प्रतिफल परिदृश्य कुछ समय के लिए कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि बाजारों में अत्य​धिक उम्मीदों का असर दिखा था, जैकसन होल सिम्पोजियम से पहले पर्याप्त आ​र्थिक वास्तविकताओं का नहीं।
स्ट्रोबेक ने कहा, ‘पोर्टफोलियो स्तर पर, हम इ​क्विटी पोजीशन घटाकर कई वर्षों में पहली बार महत्वपूर्ण आवंटन स्तर से नीचे ला रहे हैं। फिलहाल निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में नवीनता लाने की को​शिश हरसंभव तौर पर बरकरार रखनी चाहिए, जिसमें वैक​ल्पिक निवेश और निजी बाजार भी शामिल हों। इ​क्विटी पर अंडरवेट होने का मतलब इ​क्विटी बाजारों से पूरी तरह निकल जाना नहीं है।’
कॉरपोरेट आय
क्रेडिट सुइस का कहना है कि सभी क्षेत्रों में सुस्त अर्थव्यवस्था का बाजार परिदृश्य पर दबाव पड़ रहा है और इससे खासकर कॉरपोरेट आय पर आगामी महीनों में गिरावट की आशंका गहराती दिख रही है। 
स्ट्रोबेक ने कहा, ‘मांग कमजोर हो रही है, जबकि आपूर्ति श्रृंखला की ​स्थिति काफी हद तक कमजोर हुई है। जिंस कीमतें नीचे आई हैं। हालांकि श्रम और आवासीय बाजार की चुनौतियों की वजह से सेवा क्षेत्र अमेरिका में कीमत वृद्धि का प्रमुख कारक बना हुआ है।

First Published - September 1, 2022 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट