facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आगाज पर 9 फीसदी टूटा एथॉस का शेयरआगाज पर 9 फीसदी टूटा एथॉस का शेयर

Last Updated- December 11, 2022 | 6:35 PM IST

लक्जरी घड़ी रिटेलर एथॉस की स्टॉक एक्सचेंजों में निराशाजनक शुरुआत हुई और यह शेयर अपनी आईपीओ कीमत के मुकाबले करीब 9 फीसदी गिरकर बंद हुआ। कंपनी का शेयर 803 रुपये पर बंद हुआ, जो आईपीओ कीमत 878 रुपये के मुकाबले 8.6 फीसदी कम है। इस शेयर ने बीएसई पर 840 रुपये के उच्चस्तर और 774 रुपये के निचले स्तर को छुआ।
शेयर की कमजोर सूचीबद्धता से पहले कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को सुस्त प्रतिक्रिया मिली थी, जिसे महज 1.03 फीसदी आवेदन मिले थे। इस इश्यू की खुदरा निवेशक श्रेणी में 82 फीसदी आवेदन मिले थे जबकि एचएनआई श्रेणी में 1.48 गुना आवेदन और संस्थागत निवेशक श्रेणी में 1.06 गुना आवेदन हासिल हुए थे। एथॉस के आईपीओ में 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि 97.3 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल था। 2021-22 के लिए सालाना आय 9.13 रुपये प्रति शेयर के आधार पर यह 88 गुने पीई पर कारोबार कर र हा है और उसका बाजार पूंजीकरण 1,874 करोड़ रुपये है।

First Published - May 31, 2022 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट