facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डॉलर के मुकाबले यूरो 20 साल के सबसे निचले स्तर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

डॉलर के मुकाबले यूरो सोमवार को 0.7 फीसदी गिरकर 98.80 यूएस सेंट्स के भाव पर पहुंच गया। यह 2002 के बाद न्यूनतम है। यूरो की कीमत में बड़ी गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब पिछले हफ्ते रूस ने जर्मनी को जाने वाली गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम के जरिए गैस की आपूर्ति बंद कर दी थी।
 
यूरो की कीमत में बड़ी गिरावट
 
साल के शुरुआत से ही यूरो में काफी गिरावट देखी जा रही थी। यूरो लगातार डॉलर के मुकाबले कमजोर होता जा रहा था। इस साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले यूरो का भाव 1.14 के करीब था, जो अब गिरकर 0.99 पर आ गया है।
 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने बिगाड़े हालात 
 
इसका सबसे बड़ा कारण रूस-यूक्रेन युद्ध  को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस युद्ध के कारण क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस समेत कई जरूरी चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। अमेरिका के पास तेल-गैस का बड़ा भंडार मौजूद हैं और साथ ही वह एनर्जी के वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल भी ज्यादा करता है, इसलिए अमेरिका की करेंसी यूरोप की करेंसी के मुकाबले ज्यादा मजबूत हो रही है।

First Published - September 5, 2022 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट