facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दोपहिया, तिपहिया व यात्री वाहनों में बढ़ेगी ईवी की हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 PM IST

 बीएनपी पारिबा इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहिया, तिपहिया और यात्री वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 तक दोपहिया, तिपहिया और यात्री वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 30 फीसदी, 75 फीसदी और 15 फीसदी होगी।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम वित्त वर्ष 2022 को दोपहिया ईवी उद्योग के लिए बदलाव वाले वर्ष के तौर पर देख रहे हैं, क्योंकि रियायतों, व्यापक उपब्धता, नए मॉडलों की पेशकश, कच्चे तेल में तेजी की वजह से ईवी को अपनाने की रफ्तार बढ़ी है। हमें वर्ष 2030 तक दोपहिया उद्योग में इले​​क्ट्रिक वाहनों का योगदान 30 प्रतिशत पर पहुंच जाने की उम्मीद है।’
दोपहिया बाजार में वृद्धि के मुख्य वाहक नए मॉडल हो सकते हैं। बिक्री के संदर्भ में, सबसे बड़ी कंपनी ओकीनावा ऑटोटेक की बाजार भागीदारी 20 प्रतिशत है। कुल बिक्री में इस सेगमेंट की शीर्ष-10 कंपनियों का 93 प्रतिशत योगदान है। इले​क्ट्रिक दोपहिया बिक्री के मामले में महाराष्ट्र भारतीय राज्यों में शीर्ष पर है, और उसकी बिक्री भागीदारी करीब 18 प्रतिशत रही, जिसके बाद कर्नाटक का स्थान है। देश में कुल इले​क्ट्रिक दोपहिया बिक्री में शीर्ष 11 राज्यों का 84 प्रतिशत योगदान है। 
रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 75 प्रतिशत तिपहिया उद्योग वर्ष 2030 तक इले​क्ट्रिक हो जाएगा और बाजार दिग्गज बजाज ऑटो का प्रवेश इस सेगमेंट में विकास के लिए एक नया बदलाव साबित हो सकता है। मौजूदा समय में, इस सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी के साथ वाईसी इले​क्ट्रिक है। कुल इले​क्ट्रिक तिपहिया में उत्तर प्रदेश का एक-तिहाई योगदान है। इस संदर्भ में अन्य प्रमुख राज्य दिल्ली और बिहार हैं। 
रिपोर्ट में कहा गया है, इले​क्ट्रिक यात्री वाहनों का चलन अभी शुरुआती अवस्था में हैं।

First Published - October 3, 2022 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट