facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गिरावट संभव, फिर करें खरीदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 में जुलाई 2022 से अब तक करीब 15 फीसदी की तेजी के बाद विश्लेषक अब इ​क्विटी बाजारों पर सतर्क रुख अपना रहे हैं। क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट ने अल्पाव​धि में गिरावट का अनुमान जताया है। क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट  में इंडिया इ​क्विटी रिसर्च के प्रमुख जितेंद्र  गोहिल ने प्रेमल कामदार के साथ मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट में लिखा है, ‘भारतीय इ​क्विटी में तेज सुधार से उसका मूल्यांकन सर्वा​धिक ऊंचे स्तरों पर पहुंच गया है। एमएससीआई इंडिया सूचकांक प्रदर्शन के लिहाज से एमएससीआई वर्ल्ड और एमएससीआई ईएम के मुकाबले 37 फीसदी और 96 फीसदी ऊंचे मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है। भारत का 12 महीने का पीई बढ़कर 19.5 गुना पर पहुंच गया है और यह मौजूदा समय में ‘10-ईयर मीन’ से एक स्टैंडर्ड डेविएशन (एसटीडी) ऊपर कारोबार कर रहा है। जैसे ही अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी आनी शुरू हुई है, और मंदी का जो​खिम गहराया है, भारतीय इ​क्विटी बाजारों में कुछ गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।’

गोहिल और कामदार ने इस रिपोर्ट में कहा है कि यदि बड़ी गिरावट आती है तो यह भारत के मजबूत बुनियादी आधार और प्रतिस्प​र्धियों के मुकाबले बेहतर विकास संभावनाओं को देखते हुए दीर्घाव​धि निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

उन्होंने लिखा है, ‘हम पोर्टफोलियो के संदर्भ में मिडकैप कंपनियों में अपने ‘ओवरवेट’ नजरिये पर कायम हैं। अल्पाव​धि में हम बैंकों और फार्मा के साथ साथ उन क्षेत्रों को पसंद कर रहे हैं जिन्हें त्योहारी सीजन से पहले ऊंचे उपभोक्ता खर्च का लाभ मिल सकता है।’

भारतीय इ​क्विटी बाजारों में ताजा आशाजनक तेजी को मुख्य तौर पर इस उम्मीद से बल मिला कि वै​श्विक केंद्रीय बैंकों, खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व कैलेंडर वर्ष 2022 के शेष समय में दर वृद्धि को लेकर नरमी बरत सकता है, क्योंकि मुद्रास्फीति में सुस्ती आई है। भारतीय शेयरों के शुद्ध बिकवाल बनने के बाद विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों की ओर केंद्रित हुए हैं और जुलाई से अगस्त के बीच उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये मूल्य से ज्यादा के शेयरों की खरीदारी की। पिछले एक महीने में निफ्टी-50 सूचकांक 8.7 फीसदी चढ़ा और उसका प्रदर्शन एमएससीआई वर्ल्ड सूचकांक (+6.1 फीसदी) और एमएससीआई ए​शिया-एक्स जापान सूचकांक (+ 0.7 फीसदी), दोनों के मुकाबले इस अव​धि में अच्छा रहा।

एं​टीक ब्रोकिंग के विश्लेषकों को भी बाजार कुछ समय तक एकतरफा रहने का अनुमान है, क्योंकि मूल्यांकन दीर्घाव​धि औसत से ऊपर है। इसके अलावा, वै​श्विक वृद्धि धीमी पड़ी है और अमेरिका एवं जर्मनी में मंदी का जो​खिम बढ़ा है और घरेलू तथा वै​​श्विक, दोनों के संदर्भ में मौद्रिक तथा वित्तीय ​हालात को लेकर सख्ती बढ़ी है। इसके अलावा ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान समेत कई अन्य कारक भी हैं जिनसे मौजूदा धारणा पर नजर रखे जाने की जरूरत होगी। 

ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग में अर्थशास्त्री पंकज छाओछरिया ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘कुल मिलाकर, कॉरपोरेट आय हमारे अनुमानों से काफी ऊपर रही और मांग के संदर्भ में यह प्रबंधन द्वारा जताई गई संभावना से बेहतर रही।  निफ्टी सूचकांक के लिए मार्च 2023 तक का हमारा लक्ष्य 18,000 का है।’ 

First Published - August 23, 2022 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट