facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेड के रुख से बाजार धड़ाम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:06 PM IST

निवेशक दुनिया भर में मौद्रिक नीतियां सख्त होती देखकर हर देश में बिकवाली कर रहे हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार तीसरे दिन भी खासी गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी से विदेशी निवेश की आवक पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिस कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,021 अंक फिसलकर 58,099 पर बंद हुआ। 
16 सितंबर के बाद सेंसेक्स में यह सबसे तेज गिरावट है और हालिया गिरावट की वजह से सेंसेक्स का रिटर्न इस साल अभी तक ऋणात्मक दायरे में यानी पिछली बार से कम हो गया है। आज निफ्टी भी 302 अंक या 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17,327 पर बंद हुआ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कारोबार के दौरान 2,900 करोड़ रुपये की बिकवाली की। पिछले तीन दिन में विदेशी निवेशकों ने 5,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। कमजोर रुपये से विदेशी निवेशकों का प्रतिफल प्रभावित हो रहा है, जिससे बिकवाली बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 80.99 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि देसी शेयर बाजार और मुद्रा पर दबाव बना रह सकता है क्योंकि निवेशक वै​श्विक केंद्रीय बैंकों के अत्य​धिक सतर्क रुख के मद्देनजर यहां अपने निवेश में कमी-बेशी कर सकते हैं। 
अल्फानीति के संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘अब अमेरिका में ब्याज दर 4.5 फीसदी से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। पहले ऐसा नहीं माना जा रहा था। इस बीच डॉलर भी मजबूत हो रहा है, जिससे उभरते बाजारों में बड़ी रकम लगाने में फंड प्रबंधकों को मुश्किल आ सकती है। इस बात का भी डर है कि भारतीय रिजर्व बैंक उम्मीद से ज्यादा दरें बढ़ा सकता है। आरबीआई को रुपये की गिरावट थामने के साथ ​ही मुद्रास्फीति भी काबू में करनी है।’भारत और अमेरिकी बॉन्ड के प्रतिफल में अंतर बढ़ना भी बाजार के लिए एक और चुनौती होगी। 

First Published - September 23, 2022 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट