facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफआईआई की खरीदारी, बड़ी फर्मों में लिवाली से सेंसेक्स चढ़ा

Advertisement

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.90 फीसदी चढ़ा, जबकि मिडकैप इंडेक्स में 0.46 फीसदी की तेजी रही।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:49 PM IST
Market Cap

शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 318 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलऐंडटी तथा बजाज फाइनैंस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से तेजी को सहारा मिला। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और दवा कंपनियों के शेयरों में नरम रुख से शेयर बाजारों में तेजी सीमित रही।

बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 458.96 अंक तक चढ़ गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.10 अंक की बढ़त के साथ 23,591.95 अंक पर टिका। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन ऐंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनैंस, पावर ग्रिड, जोमैटो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। आयातित कारों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स में 5.5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह और प्रमुख कंपनियों के शेयरों की खरीद के कारण बाजार में तेजी रही। हालांकि, ट्रंप के वाहन आयात पर लगाए गए 25 फीसदी शुल्क ने वाहन कंपनियों के शेयरों को प्रभावित किया है। साथ ही दवा कंपनियों के भीतर चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा, इन चुनौतियों के बावजूद, बाजार ने मजबूती दिखाई। इसे वित्त वर्ष 2025-26 में दहाई अंक में कंपनियों की आय वृद्धि की उम्मीदों से समर्थन मिला।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.90 फीसदी चढ़ा, जबकि मिडकैप इंडेक्स में 0.46 फीसदी की तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्डकॉन्ग का हैंगसेंग बढ़त में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को गिरावट रही थी।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement