facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विदेशी मुद्रा भंडार 5 अरब डॉलर घटा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

आरबीआई द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 5 अरब डॉलर घटकर 588.31 अरब डॉलर रह गया। आंकड़े से पता चलता है कि कुल भंडार में गिरावट मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में आई कमजोरी की वजह से आई है।
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट संभवत: केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी विनिमय बाजार में हस्तक्षेप की वजह से भी दर्ज की गई है। आरबीआई ने विनिमय दर में अत्यधिक उतार-चढ़ाव नियंत्रित करने के लिए डॉलर की बिकवाली की है और रुपये में आ रही बड़ी गिरावट को रोकने का प्रयास किया है। 1 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.9 प्रतिशत कमजोर हुआ और पहली बार 79 के आंकड़े पर पहुंचा। 2022 में डॉलर की तुलना में रुपये में 6.2 प्रतिशत की गिरावट आई। 5 जुलाई को रुपया 79.36 के नए निचले स्तर पर आ गया। आरबीआई का कुल भंडार 25 फरवरी को 631.53 अरब डॉलर पर था।

First Published - July 8, 2022 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट