facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जीएमआर वरोरा एनर्जी ने किया कर्ज पुनर्गठन करार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:46 PM IST

 जीएमआर वरोरा एनर्जी लि​मिटेड ने 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज के लिए भारतीय स्टेट बैंक और ऐक्सिस बैंक की अगुआई वाले लेनदारों संग कर्ज पुनर्गठन करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 
बीमार बिजली कंपनी का स्वामित्व बीएसई में सूचीबद्ध‍ जीएमआर पावर ऐंड अर्बन इन्फ्रा लिमिटेड (जीपीयूआईएल) के पास है।
जीपीयूआईएल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)  को सूचित किया, कर्ज का भुगतान 15 साल में किया जाएगा, जो सात साल में चुकाया जाना था।
इंटर क्रेडिटर करार पर हस्ताक्षर करने वाले लेनदारों ने समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। समाधान योजना 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी होगी।
जीएमआर वरोरा एसपीवी है, जिसका प्रवर्तन जीएमआर समूह ने महाराष्ट्र के वरोरा में कोयला आधारित 600 मेगावॉट की तापीय बिजली परियोजना के विकास के लिए किया है। बिजली संयंत्र की पहली यूनिट अगस्त 2012 में चालू होनी थी, लेकिन यह मार्च 2013 में चालू हुई। दूसरी यूनिट सितंबर 2013 में चालू हुई।
करार की शर्तों के मुताबिक, वर्किंग कैपिटल कंसोर्टियम की तरफ से आवंटित 580 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी की मौजूदा सुविधा जारी रहेगी। मौजूदा क्रेडिट को दो भागों में बांटा गया है – सस्टेनेबल लोन व अनसस्टेनेबल क्रेडिट।
करीब 2,350 करोड़ रुपये के सस्टनेबल डेट पर ब्याज की दर संशोधित कर 8.50 फीसदी की गई है और 788 करोड़ रुपये के अनसस्टेनेबल डेट (अर्जित ब्याज समेत) पर ब्याज दर 0.01 फीसदी होगी।

First Published - September 9, 2022 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट