facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सोने चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

सोने और चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को स्थिरता देखी जा रही है। । सोना जहां दो दिनों से 51,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी अपने पिछले भाव यानी 57,400 रुपये प्रति किलो पर टिकी है। 22 कैरेट सोना 47,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अगर शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 51,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोना 47,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 52,030 रुपये और 47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना फिलहाल क्रमश: 52,900 रुपये और 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में एक किलो चांदी 57,400 रुपये पर बिक रही थी, जबकि चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक किलो चांदी 63,000 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.8 फीसदी की मजबूती के साथ 1,786.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1804.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। स्पॉट चांदी की अगर बात करें तो यह 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 20.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 938.99 डॉलर और पैलेडियम 2,231.82 डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

First Published - August 9, 2022 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट