facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सोने का आयात 6.4 प्रतिशत बढ़कर 13 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:30 PM IST

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच अच्छी मांग के कारण सोने का आयात 6.4 प्रतिशत बढ़कर 12.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जिससे देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर असर पड़ने की आशंका है। 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 12 अरब डॉलर का सोने का आयात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के हाल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 में पीली धातु का आयात 43.6 फीसदी गिरकर 2.4 अरब डॉलर रहा था। 

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में सोने और तेल का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले अप्रैल-जुलाई 10.63 अरब डॉलर रहा था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। 

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के जून के आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में देश का चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। 

First Published - August 19, 2022 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट