facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Navratna PSU के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी! 150% डिविडेंड की रकम 27 मार्च को आएगी खातों में

Advertisement

BEL के शेयरधारकों को 27 मार्च को मिलेगा 150% अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट से जुड़ी अहम जानकारी

Last Updated- March 23, 2025 | 1:06 PM IST
Dividend

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 150% यानी ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था, और अब इसकी पेमेंट डेट भी आ गई है।

₹1.50 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

BEL ने इस महीने की शुरुआत में बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.50 यानी 150% का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

कंपनी ने 11 मार्च 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा था, ताकि यह तय किया जा सके कि किन शेयरधारकों को यह डिविडेंड मिलेगा। अब कंपनी ने घोषणा की है कि डिविडेंड का भुगतान 27 मार्च 2025 को कर दिया जाएगा।

BEL ने अपने फाइलिंग में कहा, “05 मार्च 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में घोषित ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड 27 मार्च 2025 को पात्र शेयरधारकों को दिया जाएगा।”

पहले भी कई बार दिया डिविडेंड

यह BEL का चालू वित्त वर्ष 2024-25 का पहला अंतरिम डिविडेंड है। इससे पहले, 2024 में BEL ने तीन बार डिविडेंड दिया था — अगस्त में ₹0.80 और मार्च व फरवरी में ₹0.70-₹0.70 प्रति शेयर।

2023 में भी कंपनी ने फरवरी, मार्च और अगस्त में ₹0.60-₹0.60 का डिविडेंड दिया था। 2022 में BEL ने कुल ₹1.50 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था और 2:1 बोनस शेयर भी जारी किए थे।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement