facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE और BSE के मुनाफे में शानदार उछाल, ट्रेडिंग कारोबार दोगुना

Advertisement

बीएसई का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 3.6 गुना बढ़कर 265 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि उसे राजस्व में 2.8 गुना तेजी आने से मदद मिली।

Last Updated- August 07, 2024 | 10:16 PM IST
stock market

देश के दोनों इ​क्विटी बाजारों ने अपनी पहली तिमाही के शुद्ध लाभ में शानदार तेजी दर्ज की है। बाजार में लगातार तेजी की वजह से इन एक्सचेंजों को अपना ट्रेडिंग कारोबार दोगुना करने में मदद मिली।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का समेकित लाभ एक साल पहले की तुलना में 39 प्रतिशत बढ़कर 2,567 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि इसे जून तिमाही में राजस्व में हुई 51 प्रतिशत वृद्धि से मदद मिली। ट्रांजेक्शन शुल्कों से एक्सचेंज की आय सालाना आधार पर 44 प्रतिशत तक बढ़कर 3,623 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एनएसई के नकदी बाजारों ने 1.23 लाख करोड़ रुपये का औसत दैनिक कारोबार (एडीटीवी) दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 2.1 प्रतिशत तक अ​धिक है। इस बीच इ​क्विटी वायदा 2.1 लाख करोड़ रुपये के एडीटीवी पर पहुंच गया, जो 2 गुना तक की तेजी है और इ​क्विटी ऑप्शन में एडीटीवी 71,957 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सालाना आधार पर 33 प्रतिशत तक अ​धिक है।

एनएसई ने कहा है कि उसे बोनस निर्गम के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है, लेकिन सेबी की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं, बीएसई का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 3.6 गुना बढ़कर 265 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि उसे राजस्व में 2.8 गुना तेजी आने से मदद मिली। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में इ​क्विटी कैश सेगमेंट में बीएसई का एडीटीवी 9,006 करोड़ रुपये रहा, जो पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की समान तिमाही के 4,025 करोड़ रुपये की तुलना में काफी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement