facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निफ्टी 500 के आधे शेयर 200 डीएमए से नीचे आए

Last Updated- December 11, 2022 | 2:55 PM IST

 बाजारों में पिछले सप्ताह से गिरावट का रुझान बना हुआ है। पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में 75 आधार अंक तक की वृद्धि की थी। वर्ष 2022 में अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में यह तीसरी वृद्धि थी। सेंसेक्स और निफ्टी-50 में तब से करीब 4 प्रतिशत गिरावट आई है और कुल प्रतिफल के संदर्भ में इन सूचकांकों का प्रतिफल 2022 में बढ़ने के बजाय नीचे आ गया है। 
तकनीकी संकेतकों से पता चलता है कि निफ्टी-500 सूचकांक में शामिल 268 शेयरों में गिरावट आई और वे अपने 200 डीएमए से नीचे आ गए हैं। दीर्घाव​धि निवेशकों के लिए, 200-डीएमए किसी शेयर या सूचकांक में मौजूदा रुझान का व्यापक संकेत मुहैया कराता है। कारोबारी ऐसे शेयर पसंद करते हैं जो 200-डीएमए से ऊपर हों, क्योंकि उनमें बेहतर प्रदर्शन करने की अ​धिक संभावना होती है।
विश्लेषकों का मानना है कि बिकवाली काफी बढ़ गई है, क्योंकि निवेशकों में अमेरिकी फेड द्वारा दर वृद्धि के बाद चिंता पैदा हुई है। उनका कहना है कि भारतीय बाजार अभी भी मध्याव​धि से दीर्घाव​धि के नजरिये से ‘गिरावट पर खरीदें’ की ​स्थिति में हैं।
इ​क्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अ​धिकारी जी चोकालिंगम का मानना है, ‘भारतीय बाजारों में बिकवाली काफी बढ़ गई है। भारतीय बाजारों में ऐसी कई समस्याएं दिखी हैं जो मूल रूप से विदेशों से जुड़ी हुई हैं। जहां कई रेटिंग एजेंसियों ने भारत के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान घटाए हैं, वहीं यह देश वै​श्विक तौर पर तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। तेल कीमतों में गिरावट, अच्छे मॉनसून, खरीफ फसल में सुधार से भी धारणा मजबूत होगी। अमेरिकी फेड ने मौजूदा दर वृद्धि के साथ ​ल​क्षित वृद्धि के 65 प्रतिशत को पार कर लिया है। निवेशकों को मौजूदा गिरावट का इस्तेमाल अच्छी गुणवत्ता वाले शेयर खरीदने में करना चाहिए।’
बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, जिंदल स्टील ऐंड पावर, अपोलो हॉ​स्पिटल्स एंटरप्राइज, एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक, सुजलॉन एनर्जी, टाटा कम्युनिकेशंस और पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस निफ्टी-50 के उन 21 शेयरों में शामिल रहे हैं ​जो गिरकर अपने 200-डीएमए से नीचे आ गए हैं। 
जियोजित फाइनैं​शियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का भी मानना है कि वै​श्विक वृहद परिदृश्य अल्पाव​धि में इ​क्विटी बाजारों के लिए अनुकूल नहीं है। डॉलर इंडेक्स 113 से ऊपर है और 10 वर्षीय अमेरिकी प्रतिफल 3.73 प्रतिशत पर है जिससे एफपीआई निकासी तेज होने का अनुमान है। उनका मानना है कि बिकवाली तेज हुई है और भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजारों का प्रदर्शन भविष्य में उनके प्रतिस्प​र्धियों के मुकाबले बेहतर रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा, वै​श्विक मंदी की आशंका भी बढ़ रही है, क्योंकि फेड का रुख लगातार सख्ह बना हुआ है। पिछले सप्ताह एमएससीआई वर्ल्ड इंडेक्स में 5 प्रतिशत की कमजोरी से वै​श्विक इ​क्विटी बाजारों में मंदी का संकेत मिलता है। 

First Published - September 26, 2022 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट