facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कर्ज पुनर्गठन योजना पर 20 फीसदी चढ़ा एचसीसी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:50 PM IST

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर मंगलवार को 20 फीसदी चढ़ गया जब कंपनी ने अपने कर्ज व आर्बिट्रे्शन दावे का एक हिस्सा स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के हवाले कर दिया। इस एसपीवी में कंपनी की हिस्सेदारी 49 फीसदी होगी।
कंपनी ने 2,854.4 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज और 6,508 करोड़ रुपये के आर्बिट्रेशन अवॉर्ड व दावे में अपना आर्थिक हित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक प्रोलिफिक रिजॉल्यूशन प्राइवेट को दे दिया।इस खबर पर प्रतिक्रिया जताते हुए एचसीसी का शेयर 20 फीसदी चढ़कर 14.66 रुपये पर बंद हुआ।
योजना के मुताबिक, एसपीवी में बाहरी निवेशक जाडेजा इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट शामिल होगी, जिसके पास 51 फीसदी की नियंत्रक हिस्सेदारी होगी। उधर, एचसीसी के पास एसपीवी की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
कंपनी के बयान के मुताबिक, एसपीवी का कर्ज का कोलेटरल काफी ज्यादा है और यह अपनी प्राप्तियों से ही पूरी तरह से कर्ज का पुनर्भुगतान कर पाएगा। आर्बिट्रेशन दावे के तहत ब्याज आय भी हासिल होगी, जो एसपीवी के कर्ज पर लगने वाले ब्याज को सही तरह से कवर कर देगी। एसपीवी की देनदारी के भुगतान के बाद एचसीसी के पास अधिशेष नकदी हासिल करने का अधिकार होगा।
एचसीसी ने एसपीवी के लेनदारों को कर्ज पर कॉरपोरेट गारंटी दी है और एनसीडी की सुरक्षा के लिए एसपीवी के अपने शेयरों को गिरवी भी रख दिया है। कंपनी ने लेनदारों की बकाया रकम के पुनर्गठन के तहत 26 सितंबर,2022 को 823.9 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र आवंटित कर दिया।इस कदम से एचसीसी के खाते में कर्ज 3,575 करोड़ रुपये घट जाएगा, जिससे सालाना 400 करोड़ रुपये के ब्याज का बोझ कम हो जाएगा।
इस पुनर्गठन से एचसीसी को नकदी में इजाफा व आंतरिक नकदी सृजन के जरिए बढ़त हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। कंपनी के परिचालन के लिए पूंजी का अन्य स्रोत उसकी विभिन्न गैर-प्रमुख परिसंपत्तियां हैं, जिसे समय पर बेचा जाएगा और रकम का इस्तेमाल बाकी बचे कर्ज के पुनर्भुगतान में किया जाएगा।

First Published - September 27, 2022 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट