facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank के शेयर 52 सप्ताह के निचले लेवल पर, पिछले 7 दिनों में Mcap 1.9 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के निराशाजनक आंकड़ों की रिपोर्ट के बाद पिछले एक सप्ताह में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Mcap) के मार्केट कैप में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Last Updated- January 23, 2024 | 2:45 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags

HDFC बैंक के शेयर मंगलवार के इंट्रा-डे कारोबार में BSE पर लगभग 4 प्रतिशत गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,425.05 रुपये पर पहुंच गए। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक का शेयर प्रैस 26 अक्टूबर, 2023 के पिछले लो लेवल 1,460.55 रुपये से भी नीचे गिर गया।

बीएसई डेटा से पता चलता है कि अब यह अक्टूबर 2022 (एचडीएफसी विलय से पहले) के बाद से बैंक के शेयर का सबसे निचले स्तर पर है।

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के निराशाजनक आंकड़ों की रिपोर्ट के बाद पिछले एक सप्ताह में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Mcap) के मार्केट कैप में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) की अगुवाई में तेज बिकवाली के कारण एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 1.9 ट्रिलियन रुपये कम हो गया है। दिसंबर तिमाही के अंत में विदेशी संस्थागत के पास एचडीएफसी बैंक में 52.3 फीसदी हिस्सेदारी थी।

NSDL के डेटा से पता चलता है कि एफपीआई ने पिछले दो कारोबारी दिनों में 20,155 करोड़ रुपये (2.4 बिलियन डॉलर) के शेयर बेचे। यह 2008 की शुरुआत के बाद से विदेशी फंडों से पांचवीं सबसे बड़ी साप्ताहिक निकासी और मार्च 2020 के आखिरी सप्ताह के बाद से सबसे बड़ी निकासी है।

पिछले सप्ताह की निकासी मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में बिकवाली के कारण थी, जो कि सबसे अधिक एफपीआई एक्सपोजर वाला स्टॉक है।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में टोटल एसेट पर एचडीएफसी बैंक का मुख्य नेट ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.4 प्रतिशत था और ब्याज अर्जित करने वाली संपत्ति पर इसका एनआईएम 3.6 प्रतिशत था। जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में दोनों एनआईएम स्थिर थे।

हालांकि, विश्लेषकों का मानना ​​है कि एनआईएम के निचले स्तर पर पहुंचने की संभावना के बावजूद, विस्तार के कारक पूर्वानुमान से धीमे लग रहे हैं।

दोपहर 2:45 बजे HDFC बैंक का शेयर 3.23 प्रतिशत या 47.75 रुपये की गिरावट लेकर 1430.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement