facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

HDFC बैंक का दूसरी तिमाही का कंसॉलिटेडेड नेट प्रॉफिट 22.3% बढ़कर हुआ 11,125 करोड़ रुपए

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC ने शनिवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका कंसॉलिटेडेड नेट प्रॉफिट 22.30 प्रतिशत बढ़ा है। जो अब 11,125.21 करोड़ रुपए हो गया है। HDFC ने कहा कि साल 2021 की समान तिमाही में उसका कंसॉलिटेडेड नेट प्रॉफिट  9,096.19 करोड़ रुपए था।

HDFC ने बताया  कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत से अधिक हुआ है। जो की अब 10,605.78 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं साल 2021 के जुलाई-सितंबर में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 8,834.31 करोड़ रुपए था। जबकि अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में ये 9,196 करोड़ रुपए था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 46,182 करोड़ रुपए हो गई।  जोकि साल 2021 में  38,754 करोड़ रुपए थी। इस दौरान उसका खर्च भी भी बड़ा है। बैंक का खर्च पहले के 22,947 करोड़ रुपए की तुलना में अब बढ़कर 28,790 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
वहीं बात दूसरी तिमाही की करें तो बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) कुल खाते का 1.23 प्रतिशत थी। जबकि साल 2021 की दूसरी तिमाही में ये 1.35 प्रतिशत थी। वहीं अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में सकल NPA 1.28 प्रतिशत थी ।

First Published - October 15, 2022 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट