facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचडीएफसी बैंक की रेटिंग में हो सकता है विलंब

Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

विश्लेषकों ने सोमवार को कहा कि एचडीएफसी बैंक के एचडीएफसी के साथ विलय को लेकर नियामकीय मंजूरी पर जारी अनिश्चितता की वजह से ऋणदाता की री-रेटिंग  यानी रेटिंग में बदलाव की प्रक्रिया में विलंब हो सकता है।  विश्लेषकों  का कहना है कि हालांकि प्रबंधन को उम्मीद है कि विलय वित्त वर्ष 2023-24 पहली/दूसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा, लेकिन शेयर में तेजी धीमी बनी रह सकती है।

एमके ग्लोबल के आनंद दामा ने हीत खिमावत और दीक्षित सांखरवा के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा है, ‘शेयरधारकों की बैठक 25 नवंबर, 2022 को होने वाली है, जिसके बाद विलय की प्रक्रिया को पूरा करने में 7-8 महीने तक का समय लग सकता है। एचडीएफसी लाइफ की हिस्सेदारी और इस विलय की रूपरेखा को लेकर आरबीआई के दिशा निर्देश को लेकर तस्वीर अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है।
‘ब्रोकरेज हाउस ने सितंबर तिमाही के परिणाम के बाद बैंक के शेयर पर अपनी दीघार्वधि ‘खरीदें’ रेटिंग और 1,800 रुपये का कीमत लक्ष्य बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि प्रतिकूल विलय ढांचे और अर्थव्यवस्था को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से ऋण वृद्धि, विशेष रूप से खुदरा ऋण वृद्धि में सुस्ती प्रमुख जोखिम के तौर पर बने हुए हैं।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) के विश्लेषकों ने भी अपनी ‘खरीदें’ रेटिंग और कीमत लक्ष्य 1,750 रुपये पर अपरिवर्तित रखा है, क्योंकि उनका मानना है कि बाजार की अल्पावधि चिंताओं का समाधान अभी नहीं हुआ है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है, ‘उचित वैल्यू पर बैंक की दीर्घकालिक निवेश रणनीति काफी मजबूत दिख रही है।
हालांकि, अल्पावधि में यह विलय एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा बना रहेगा, क्योंकि सुचारु बदलाव को लेकर विभिन्न नियामकीय संस्थाओं की तरफ से स्पष्टता की आवश्यकता है। इसलिए, हम मानते हैं कि री-रेटिंग को ध्यान में रखते हुए एक लंबी समय-सीमा की दरकार है।’ मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज ने भी इस पर सहमति जताई है कि स्टॉक एक्सचेंज पर इस शेयर में धीरे धीरे सुधार आ सकता है, क्योंकि राजस्व और मार्जिन में तेजी आई है। 

First Published - October 17, 2022 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट