facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कंपनियों के शेयरों मे भारी गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 4:28 PM IST

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-10 कंपनियों में गिनी जाने वाली 5 कंपनियों से शुक्रवार को बंद हुए शेयर बाजार में कुल मिलाकर 30,737.51 करोड रुपये का नुकसान हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। 

पिछले पूरे सप्ताह में सेसेंक्स में 183.37 यानी 0.30 फीसदी की ग्रोथ हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक. एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयरों मे गिरावट हुई। वही एचडीएफसी बैंक, इंन्फोसिस, हिंदूस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और एलआईसी के शेयरों में तेजी देखी गई। जिससे इन कंपनियों के शेयरधारक फायदे में रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुल बाजार पूंजीकरण 17,68,144.77 करोड़ रुपये में 12,883.7 करोड़ रुपये की निकासी हुई। 
एसबीआई के पूंजीकरण में 9,147.73 करोड़ रुपये की कमी आई। 

टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 5,323.92 करोड़ रुपये,  आईसीआईसीआई बैंक में 2,922 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 460.13 करोड़ रुपये की भारी कमी आई। 
वही दूसरी ओर बाजाार पूंजीकरण में बढ़त वाली कंपनियों में हिंदूस्तान यूनिलीवर मे 9,128.17 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक में 4835.37 करोड़ रुपये, इन्फोसिस में 1220.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे आगे बनी हुई है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदूस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक. एसबीआई और बजाज फाइनेंस और एलआईसी हैं।

 

First Published - August 21, 2022 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट