facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में भारी गिरावट , सेंसेक्स 953 अंक टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को बिकवाली का दौर जारी रहा। शेयर बाजार में दिन भर मंदी का रुख बना रहा। जिसके बाद शेयर बाजार भारी  गिरावट के साथ बंद हुआ। 
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 953.70 अंको की गिरावट दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 1.64 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 57,145.22 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 

50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 311.05 अंको की कमी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 17,016.30 के स्तर  पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 1.80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
बैंक निफ्टी में 930 अंको की यानी 2.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जिससे बैंकनिफ्टी 38,616.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। 
दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और नेस्ले के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुए। 
यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। 
अमेरिकी बाजार में भी शुक्रवार को गिरावट रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की नरमी के साथ 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,899.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 
 
 
 
 
 
 
 

First Published - September 26, 2022 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट