facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump की जीत से Bitcoin में ऐतिहासिक उछाल, पहली बार 80,000 डॉलर के पार; स्टॉक और गोल्ड की तुलना में दिया बेहतर रिटर्न

Advertisement

बिटकॉइन में तेजी डिजिटल संपत्ति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन और क्रिप्टो-फ्रेंडली कांग्रेस की संभावना से प्रेरित है।

Last Updated- November 10, 2024 | 7:54 PM IST
Bitcoin

Bitcoin reaches $80,000 for first time: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों में डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ऐतिहासिक जीत से भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में तेजी देखी गई। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट भी इससे अछूता नहीं रहा है। रविवार को बिटकॉइन (Bitcoin) पहली बार 80,000 डॉलर के लेवल के पार निकल गया। बिटकॉइन में तेजी, ट्रंप की प्रॉ-क्रिप्टो छवि और क्रिप्टो-फ्रेंडली कांग्रेस की संभावना से प्रेरित है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 4.7 प्रतिशत बढ़कर अभूतपूर्व 80,092 डॉलर पर पहुंच गई।

डिजिटल संपत्ति उद्योग में अमेरिका को लीडर बनाने का ट्रंप का वादा

ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में वादा किया था कि वह अमेरिका को डिजिटल संपत्ति उद्योग का केंद्र बनाएंगे, जिसमें बिटकॉइन का एक रणनीतिक भंडार बनाना और डिजिटल संपत्तियों के प्रति आकर्षण रखने वाले नियामकों की नियुक्ति शामिल है।

मंगलवार (5 नवंबर) को घोषित हुए चुनाव परिणामों के बाद ट्रंप अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में उभरे हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट का नियंत्रण हासिल कर लिया है और हाउस में भी मामूली बहुमत के करीब है।

हांगकांग के मार्केट-मेकिंग फर्म औरोस के प्रबंध निदेशक ले शी ने कहा, “ट्रंप की प्रॉ-क्रिप्टो छवि के चलते बिटकॉइन में उछाल की उम्मीद पहले से ही थी, जिसे हम अब होते देख रहे हैं।”

Also read: टायर की कीमतों में लगातार तीसरी तिमाही में बढ़ोतरी की तैयारी, कच्चे माल की बढ़ती लागत से कंपनियों पर दबाव

Bitcoin 2024 में 91 प्रतिशत उछला, स्टॉक और गोल्ड की तुलना में दिया बेहतर रिटर्न

बिटकॉइन ने 2024 में अब तक लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस क्रिप्टोकरेंसी में तेजी की वजह अमेरिकी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) की मजबूत मांग और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद बिटकॉइन ने नए रिकॉर्ड छुए हैं और इसका प्रदर्शन स्टॉक और गोल्ड जैसे निवेशों की तुलना में अधिक रहा है।

BlackRock Inc. के 35 अरब डॉलर के आईशेयर बिटकॉइन ट्रस्ट (iShares Bitcoin Trust) द्वारा संचालित ईटीएफ ने गुरुवार को रिकॉर्ड 1.4 अरब डॉलर का दैनिक नेट फ्लो दर्ज किया। एक दिन पहले, आईशेयर ईटीएफ का ट्रेडिंग वॉल्यूम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जो ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टो में हो रहे बदलाव को दर्शाता है।

बाइडेन की सख्ती के विपरीत ट्रंप की छवि क्रिप्टो समर्थक की

ट्रंप का रुख राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में डिजिटल संपत्तियों पर की गई सख्ती से बिल्कुल अलग है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के अध्यक्ष गैरी जेंस्लर ने इस सेक्टर को बार-बार धोखाधड़ी और कदाचार से भरा हुआ बताया था। एजेंसी ने 2022 के बाजार में आई गिरावट और एफटीएक्स जैसे घोटालों के बाद क्रिप्टो पर सख्ती बढ़ा दी थी।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement