facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईसीआईसीआई सिक्यो. टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:46 PM IST

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर बुधवार को 1.3 फीसदी टूटकर 418 रुपये का रह गया जब सीएलएसए ने नकदी बाजार में कम हो रहे वॉल्यूम के बीच कंपनी के आय अनुमान में कटौती कर  दी। सबसे बड़ी सूचीबद्ध‍ ब्रोकरेज फर्म का शेयर इस साल करीब घटकर आधा रह गया है।
सीएलएसए ने एक नोट में कहा, पिछले छह महीने में हमने ट्रेडिंग वॉल्यूम में विरोधाभास को रेखांकित किया है, जहां नकदी बाजार का ट्रेडिंग वॉल्यूम स्थिर से लेकर मामूली घटा है, वहीं एफऐंडओ का वॉल्यूम लगातार बढ़ रहा है। ऐसा परिदृश्य आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज जैसे पारंपरिक ब्रोकरों के लिए नकारात्मक है, जिसका राजस्व प्राथमिक तौर पर नकदी वॉल्यूम पर निर्भर करता है।
ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 23-25 के लिए राजस्व का अनुमान 8 से 11 फीसदी घटा दिया है और आय अनुमान में 13 से 18 फीसदी की कटौती की है, जिसकी वजह ब्रोकिंग व सहायक आय का कम होना है।
सीएलएसए ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म  से डाउनग्रेड कर अंडरपरफॉर्म  कर दिया है और कीमत लक्ष्य 720 रुपये से घटाकर 450 रुपये कर दिया है।
बाजार में उतारचढ़ाव और नियामकीय बदलाव के कारण नकदी बाजार का वॉल्यूम घटा है जबकि एफऐंडओ वॉल्यूम रिकॉर्ड स्तर के आसपास पहुंच गया है।    

First Published - July 7, 2022 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट