facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत का मूल्यांकन प्रीमियम उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

देसी शेयरों में जून के निचले स्तर से तेज बढ़ोतरी ने एक बार फिर भारतीय बाजारों को समकक्ष उभरते बाजारों के मुकाबले महंगा बना दिया है। निफ्टी-50 इंडेक्स के लिए 12 महीने आगे का पीई गुणक अभी करीब 20.6 गुना है, जो एमएससीआई ईएम इंडेक्स के 11.3 गुने के मुकाबले 82 फीसदी ज्यादा है। भारत का प्रीमियम मूल्यांकन पांच महीने की ऊंचाई को छू गया है। यह उभरते बाजारों व वैश्विक बाजारों के मुकाबले जून के निचले स्तर से उम्दा प्रदर्शन के कारण और जून 2022 की तिमाही की आय के बाद डाउनग्रेडिंग के चलते है।
 

जब निफ्टी ने 17 जनवरी को साल 2022 के उच्चस्तर को छुआ था तब भारत का पीई 25 गुना था, जो एमएससीआई ईएम के मुकाबले करीब दोगुना था। दूसरी ओर, जब निफ्टी ने 17 जून को 13 महीने के निचले स्तर को छुआ था तब प्रीमियम सिकुड़कर महज 54 फीसदी रह गया था।
 

भारतीय बाजारों का समकक्ष उभरते बाजारों के मुकाबले हमेशा ही मूल्यांकन प्रीमियम रहा है। विशेषज्ञों ने कहा, मौजूदा अंतर कंपनियों की आय व आर्थिक रफ्तार को लेकर बड़ी उम्मीद को शायद समाहित कर रहा है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और एफपीआई निवेश को लेकर अनिश्चितता पीई के और विस्तार पर लगाम कस सकता है।
 

ऐसे में किन वजहों से भारतीय प्रीमियम का विस्तार हुआ है? भारतीय बाजार बेहतर स्थिति में बताए जा रहे हैं।

बीएनपी पारिबा के इंडिया इक्विटीज प्रमुख अभिराम ईलेस्वारापु ने कहा, एशिया में हम (जापान को छोड़कर) भारत को लेकर ओवरवेट हैं। वैश्विक मंदी के व्यापक माहौल को देखते हुए भारत में कंपनियों की रफ्तार और राजकोषीय स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर नजर आ रही है। भारत की महंगाई में भी स्थानीय के बजाय बाहरी कारक का ज्यादा योगदान है।
 

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यू आर भट्ट ने कहा, हमें ब्याज दर और आय की रफ्तार के संदर्भ में पीई पर नजर डालनी चाहिए। आय की रफ्तार के लिहाज से भारत अन्य से काफी आगे है। एतिहासिक तौर पर भारत में हमेशा ही अन्य के मुकाबले उम्मीद से बेहतर आय की रफ्तार रही है। अन्य के मुकाबले भारत बढ़त वाला क्षेत्र है। जब तक बढ़त की रफ्तार टिकी रहेगी तब तक मूल्यांकन प्रीमिय​म बना रहेगा। अगर जिंस की कीमतों के अवरोध या भूराजनीतिक तनाव के कारण बढ़त को झटका लगता है तो चीजें अलग होंगी।
 

बाजार के विशेषज्ञों ने कहा, भारतीय बाजार का तेल के बाजार के साथ काफी ज्यादा पारस्परिक संबंध है। आयात पर देश की बड़ी निर्भरता उसे प्रतिकूल स्थिति में ले जाता है, वहीं जिंस का निर्यात करने वाले समकक्ष उभरते देशों को फायदा होता है।
 

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, भारतीय रुपया फिसल रहा है, ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार भी घट रहा है और तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव है। जोखिम वाले ऐसे कारकों के बावजूद हमें ऊंचा प्रीमियम मिल रहा है। आने वाले समय में गिरावट का जोखिम है। अगर फेडरल रिजर्व अपनी बैलेंस शीट सिकोड़ता है तो रुपये पर और दबाव दिख सकता है और एफपीआई निवेश एक बार फिर पलट सकता है। तेल की कीमतें अकेले यह तय करने वाला सबसे बड़ा कारक बना हुआ है कि यह प्रीमियम टिका रहेगा या नहीं। अगर तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे रहती है तो प्रीमियम बढ़ेगा। अगर भाव वापस 120 डॉलर प्रति बैरल हो जाए तो स्थिति जटिल हो जाएगी।
 

एमएससीआई ईएमइंडेक्स में भारत का तीसरा सबसे बड़ा भारांक 14 फीसदी है। चीन का भारांक 32 फीसदी और ताइवान का 15 फीसदी है।

First Published - August 25, 2022 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट