facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दीवाली पर पीछे छूटी महंगाई, इस साल 2.5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

बीते दो सालों में कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई दोनों ने ही बाजार की कमर तोड़ दी। लेकिन इस साल दीवाली में बाजारों में रौनक रहने वाली है। इस साल के त्योहारी सीजन में खरीद और अन्य सेवाओं के जरिए बाजार में 2.5 लाख करोड़ रुपये की पूंजी आने की उम्मीद है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का दावा है, इस साल दीवाली सीजन में इतनी बड़ी रकम बाजार में आने से व्यापारियों को भी वित्तीय संकट से मुक्ति मिल सकती है। 

मंगलवार यानी 17 अक्टूबर काे पुष्य नक्षत्र है। हिंदू मान्यता के हिसाब से इस दिन को जेवर और वाहन खरीदने के लिहाज से शुभ माना जाता है. यहां तक की पुष्य नक्षत्र पर जेवर और वाहन खरीदने की परंपरा है. कैट के अनुसार इस वजह से भी बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।
कैट ने कहा, डीए में 4% की और रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस की घोषणा  से 41 लाख केंद्र कर्मचारियों व 69.7 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। जिसका सीधा असर 26 सितंबर से 5 नवंबर तक  चलने वाले त्योहारी सीजन की खरीदारी पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। 

कैट के अनुसार, ‘टीवी, घरेलू उपकरणों, एफएमसीजी खाद्य और गैर-खाद्य पदार्थ, कपड़ा आदि की ऑफलाइन और ई-कॉमर्स चैनल के जरिये बिक्री पिछले साल की तुलना में पहले ही 8-10% की बढ़त हासिल कर चुके हैं। ग्राहक उच्च महंगाई के बाद भी खर्च करने को तैयार हैं।’

First Published - October 17, 2022 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट