facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पी-नोट के जरिये मई में निवेश घटा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:03 PM IST

भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट्स) के जरिये निवेश मई, 2022 में मासिक आधार पर घटकर 86,706 करोड़ रुपये रह गया। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशक आने वाली एक-दो तिमाहियों में अपने बिकवाली के रुख को बदलते हुए देश के शेयरों में वापस लिवाली करेंगे।
पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की तरफ से पी-नोट उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो भारतीय शेयर बाजार में बिना पंजीकरण के निवेश करना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू बाजारों में पी-नोट के जरिये निवेश का मूल्य मई, 2022 के अंत मे 86,706 करोड़ रुपये रह गया, जो अप्रैल में 90,580 करोड़ रुपये था। वहीं, मार्च 2022 में यह 87,979 करोड़ रुपये जबकि फरवरी और जनवरी में क्रमश: 89,143 और 87,989 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, मई में 86,706 करोड़ रुपये के कुल पी-नोट निवेश में से 77,402 करोड़ रुपये का निवेश शेयरों में किया गया जबकि 9,209 करोड़ रुपये बांड एवं 101 करोड़ रुपये ‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों में लगाए गए थे। वहीं, अप्रैल के अंत में 81,571 करोड़ रुपये का निवेश शेयरों और 8,889 करोड़ रुपये निवेश बॉन्ड में किए गए थे।
पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा कंपनी ग्रीन पोर्टफोलियो के संस्थापक दिवाम शर्मा ने कहा, ‘शेयर बाजार वर्तमान समय में मूल्य के हिसाब से आकर्षक हो गया है। आपूर्ति श्रृंखला और मुद्रास्फीति आने वाले महीनों में कम होगी।’
उन्होंने कहा, ‘बाजार अक्सर आर्थिक वृद्धि चक्र से आगे चलते है और हमारा मानना है कि आने वाली एक-दो तिमाही में विदेशी निवेशक घरेलू बाजारों में वापस लिवाली का रुख अपनाएंगे।’ पी-नोट की तुलना में एफपीआई के अंतर्गत परिसंपत्ति मई के अंत में पांच प्रतिशत घटकर 48.23 लाख करोड़ रुपये रही। अप्रैल अंत में यह 50.74 लाख करोड़ रुपये थी। इस बीच, मई के दौरान विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजारों से 40,000 करोड़ रुपये तथा बांड बाजारों से 5,505 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। यह लगातार आठवां महीना है जब एफपीआई ने भारतीयों बाजारों से शुद्ध रूप से निकासी की है।

First Published - June 24, 2022 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट