facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चार कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 7.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चार कारोबारी सत्रों में लाभ में रहा है। इससे निवेशकों की पूंजी 7.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। इसी के साथ लगभग चार महीने बाद सेंसेक्स 60,000 अंक के स्तर के पार कर गया।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में इसमें 1,442.84 अंक या 2.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तेजी के सिलसिले के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,41,534.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,79,85,821.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘इस महीने में मुद्रास्फीति के कम होने और विदेशी निवेशकों की भारी लिवाली से सेंसेक्स 60,000 अंक के मनोवैज्ञानिक आंकड़े के पार पहुंच गया है।’’ 

First Published - August 17, 2022 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट