facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anand Rathi Financial Services IPO: ब्रोकरेज कंपनी लाएगी ₹745 करोड़ का आईपीओ, SEBI के पास दाखिल किए दस्तावेज

Advertisement

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से हासिल 550 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग टर्म कैपिटल जरुरतो और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Last Updated- December 16, 2024 | 2:05 PM IST
Vikram Solar IPO

Anand Rathi Financial Services IPO: आनंद राठी ग्रुप की ‘ब्रोकरेज’ कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये 745 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्किट रेगुलेटर सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से 745 करोड़ रुपये तक के नए शेयर का इश्यू होगा। कंपनी आईपीओ पूर्व इश्यू में 149 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर यह इश्यू पूरा हो जाता है तो प्रस्तावित आईपीओ का साइज घट जाएगा। सेबी के समक्ष दस्तावेज शनिवार को दाखिल किए गए।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से हासिल 550 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग टर्म कैपिटल जरुरतो और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी ?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड, ‘आनंद राठी’ ब्रांड नाम के तहत ‘ब्रोकिंग’, ‘मार्जिन ट्रेडिंग’ और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन समेत फाइनेंशियल सर्विसेज की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement