facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर बना आईपीओ का हॉट महीना, 6 निर्गमों को शुक्रवार को मिली संपूर्ण बोलियां

Advertisement

कंपनियां आमतौर पर दिसंबर में आईपीओ लाने से बचती हैं क्योंकि उन्हें साल के अंत में होने वाली छुट्टियों के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की सीमित भागीदारी की चिंता रहती है।

Last Updated- December 20, 2024 | 10:26 PM IST
IPO

डैम कैपिटल एडवाइजर्स, सनातन टेक्सटाइल्स, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स, ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ को 1.24 से 37.75 गुना तक बोलियां मिली हैं। वहीं शुक्रवार से खुले वेंटिव हॉस्पिटैलिटी, सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स और कैरारो इंडिया को 0.09 से 1.78 गुना तक सबसक्राइब किया गया।

संयुक्त रूप से इन आठ निर्गमों से 5,501 करोड़ रुपये जुटाए जाने हैं। डैम कैपिटल एडवाइजर्स, सनातन टेक्सटाइल्स, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स, ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ सोमवार को बंद हो जाएंगे और अन्य शेष के लिए मंगलवार तक बोलियां लगाई जा सकेंगी। इससे दिसंबर इस साल आईपीओ के लिए बेहद व्यस्त महीना बन गया है।

कंपनियां आमतौर पर दिसंबर में आईपीओ लाने से बचती हैं क्योंकि उन्हें साल के अंत में होने वाली छुट्टियों के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की सीमित भागीदारी की चिंता रहती है। हालांकि, नए इश्यू और लिस्टिंग लाभ की मजबूत मांग ने ऐसी कंपनियों को बाजार में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इस बीच, शुक्रवार को बाजार में दस्तक देने वाला इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट अपने निर्गम भाव के मुकाबले पहले दिन 12.75 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। यह शेयर अपने निर्गम भाव के मुकाबले 21 फीसदी तेजी के साथ 504.85 पर खुला था। हालांकि बाद में कुछ बढ़त गंवाते हुए आखिर में 470.15 पर बंद हुआ। सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 20,318 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement