facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Energy Mission IPO Listing: शेयर बाजार में आईपीओ की धांसू एंट्री, निवेशकों को मिला 165% का लिस्टिंग गेन

Advertisement

Energy Mission IPO Listing: इश्यू का प्राइस बैंड 131 रुपेय से 138 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। एनर्जी मिशन मशीनरी का आईपीओ लॉट साइज 1,000 शेयर था।

Last Updated- May 16, 2024 | 11:16 AM IST
NSE Tick Size
Representative Image

Energy Mission IPO Listing: एनर्जी मिशन मशीनरी इंडिया (Energy Mission Machineries India) के शेयरों ने आज यानी गुरुवार को NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार शुरुाआत की। कंपनी के इश्यू 366 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को 165 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। आईपीओ लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही शेयर में और उछाल देखने को मिला और यह 384.30 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए। अब आईपीओ निवेशक 178.48 फीसदी प्रॉफिट में हैं।

Energy Mission Machineries India का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कंपनी के आईपीओ को ओवरऑल 320 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 161.92 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 605.19 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 289.36 गुना भरा था।

यह भी पढ़ें: TBO Tek IPO Listing: टीबीओ टेक के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! कंपनी के शेयर 55% उछाल के साथ हुए लिस्ट

कब खुला था आईपीओ?

Energy Mission Machineries India का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई को खुला और 13 मई को बंद हुआ।

कितना है प्राइस बैंड?

इश्यू का प्राइस बैंड 131 रुपेय से 138 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। एनर्जी मिशन मशीनरी का आईपीओ लॉट साइज 1,000 शेयर था।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल?

इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी गुजरात के अहमदाबाद के साणंद में मौजूदा मैनुफैक्चरिंग यूनिट में सिविल कंस्ट्रक्शन, नए प्लांट और मशीनरी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।

यह भी पढ़ें: Novelis ने आईपीओ के लिए जमा कराया रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट, जानें कब तक आएगा इश्यू

जानें कंपनी के बारे में-

2011 में बनी एनर्जी-मिशन मशीनरीज इंडस्ट्रियल मेटल फैब्रिकेशन के लिए कंपनी अलग तरह के मेटल फॉर्मिंग मशीन डिजाइन बनाती है।

कंपनी के धातु बनाने वाले उपकरणों में प्रेस ब्रेक, कैंची, प्लेट रोलिंग मशीन, आयरन वर्कर्स, हाइड्रोलिक प्रेस, और बसबार झुकने, काटने और पंचिंग मशीनें शामिल हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, कंपनी के सूचीबद्ध समकक्षों में मैकपावर सीएनसी मशीन्स लिमिटेड (पी/ई 89.06) और ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड (पी/ई 779.56) शामिल हैं।

31 मार्च 2022 से 31 मार्च 2023 तक कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 135% बढ़ा, जबकि बिक्री 27.31% बढ़ी।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement